Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana BTS Video: रणबीर कपूर से कैसे बनें भगवान राम, अरुण गोविल...

Ramayana BTS Video: रणबीर कपूर से कैसे बनें भगवान राम, अरुण गोविल बोले- स्टार होकर भी…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/rmk_1790617772134_csED_1790617796515_d9EL_fe783756-80c7-4801-8773-dc20defc0188_Ij4L.jpg

रामायण फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फैंस इस फिल्म में रणबीर को भगवान राम के किरदार में देखना चाहते हैं। अब फिल्म का बीटीएस वीडियो सामने आया है।

रणबीर कपूर का गुरुवार को बर्थडे है। इस खास मौके पर फिल्म रामायण के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फिल्म की टीम ने खास रणबीर के भगवान राम के लुक पर बात की है। इस वीडियो की शुरुआत अरुण गोविल से होती है जिसमें वह बोलते हैं कि रामायण हमारे लिए मान है, हमारा अभिमान है। सब कुछ हमारे लिए रामायण है। रणबीर के बारे में मैं बोलना चाहूंगा कि जो मैं सोचता था कि राम ऐसे होंगे, ऐसे चलते होंगे वो रणबीर ने वैसा किया। इतने बड़े स्टार होकर वो मेरे पैर छूते थे।

फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी बोलते हैं कि श्रीराम की कास्टिंग नेक्स्ट टू पॉसिबल थी, हमने सिर्फ प्रयास किया है।

अरुण गोविल हैं रणबीर की प्रेरणा

रणबीर बोलते हैं कि अरुण गोविल सर हमारे लिए भगवान राम हैं। उनकी एक लाइन क्षमा ध, क्षमा यज्ञ, क्षमा वेदा, सनातना। भगवान राम की सबसे बड़ी शक्ति उनका धनुष नहीं था बल्कि उनकी क्षमा थी।

रणबीर के चेहरे पर जो सिंसेरिटी दिखती है उस वजह से हमें लगा कि वो राम अच्छे से कर सकते हैं।

रणबीर बोलते हैं कि ये एक रोल नहीं है कि मुझे ये रोल मिला है। ये एक जिम्मेदारी आती है।

साई पल्लवी ने क्या कहा

साई पल्लवी बोलती हैं कि बचपन में हमने एक इमेज इमैजिन की थी कि राम भगवान हैं और उनके साथ सीता है। अब मैं उन राम को रणबीर में देखकर हैरान थी।

रवि दुबे बोलते हैं मुझे लगता है कि राम में जो सम्पलिसिटी है वही मैं रणबीर भाई में देखता हूं।

रामायण फिल्म की कास्ट

रामायण फिल्म की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। यश भी इसके को प्रोड्यूसर हैं। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा मूवी में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी हैं।

कब रिलीज होगी रामायण

फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होगा। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली पर। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलायलम भाषा में रिलीज होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN