Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/04/1200x900/Ramayana_Box_Office_1793815307678_63wJ_1793815315808_X1EB_ac02173f-fe10-4020-908c-c748da385f63_Eguv.jpgRamayana Advance Booking Collection Day 1: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण पहले दिन कितनी कमाई कर चुकी है?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ सारी परीक्षाओं से गुजरने के बाद फाइनली 5 नवंबर को जनता के सुपुर्द होने जा रही है। जनता आज इस बात का फैसला कर देगी कि वो इसे रामानंद सागर की रामायण की तरह खुली बाहों से स्वीकार करेंगे, या फिर ओम राउत की ‘आदिपुरुष’ की तरह ठुकरा देंगे। बात माहौल की करें तो फिल्म को लेकर बज बहुत तगड़ा है। जमकर एडवांस बुकिंग की जा रही है और सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती 6 दिनों के लिए 115 करोड़ 78 लाख रुपये की कमाई फिल्म सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही कर चुकी है।
कितने करोड़ कमा चुकी हैं रामायण?
ब्लॉक सीटों के बगैर भी यह आंकड़ा 93 करोड़ 79 लाख रुपये हो जाता है। पहले दिन की कमाई ब्लॉक सीटों के साथ 45 करोड़ 81 लाख रुपये रही है और इसके बिना यह नंबर 39 करोड़ 61 लाख रुपये हो जाता है। फिल्म को सबसे ज्यादा बिजनेस बेंगलुरू से मिल रहा है, सिर्फ यहीं से यह मूवी 6 करोड़ 10 लाख रुपये का बिजनेस कर चुकी है। सिर्फ बुधवार को ही फिल्म खबर लिखे जाने तक 6 करोड़ 46 लाख रुपये कमा चुकी है। हालांकि रिलीज डेट पर माना जा रहा है कि फिल्म को शायद उतना क्रेजी रिस्पॉन्स न मिले।
अभी तक बिक चुकी हैं कितनी टिकटें?
हालांकि बावजूद इसके फिल्म पहले दिन बड़े आराम से 200 करोड़ की ओपनिंग वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में पा लेगी। जहां तक फिल्म की टिकटों की बुकिंग का सवाल है तो खबर लिखे जाने तक पहले दिन के लिए 12 लाख 60 हजार टिकटें बुक की जा चुकी हैं। फिल्म का क्रेज इतना ज्यादा है कि सिर्फ पहले दिन इसके 25,886 शोज चलाए जाएंगे। ऑक्यूपेन्सी रेट जो कि बीच में 14 से 16% के बीच था। अब बढ़कर 21% पहुंच गया है। ब्लॉक सीटों के साथ 93 शोज हाउसफुल हो चुके हैं और 49 शोज की टिकटें पूरी तरह बिक गई हैं।
किस फॉरमैट से कितनी हुई है कमाई?
जहां तक भारत में फिल्म की कमाई के आंकड़ों की बात है तो 75% कमाई ‘रामायण’ के हिंदी वर्जन से हो रही है। रिलीज डेट के लिए 34.34 करोड़ रुपये की टिकटें हिंदी वर्जन के लिए बिकी हैं। जाहं स्टैंडर्ड 3D शोज से 27 करोड़ 26 लाख रुपये का बिजनेस एडवांस बुकिंग में हुआ है, वहीं 12 करोड़ 35 लाख रुपये की कमाई 2D वर्जन से हुई है। यह फिल्म की कुल कमाई का 13% बिजनेस है। जहां तक प्रीमियम वर्जन का सवाल है तो IMAX, 4DX, Dolby, ICE, EPIQ जैसे फॉरमैट सिर्फ 2% बिजनेस लाकर दे रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




