Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/15/1200x900/rmy_1792069992419_26w5_1792070014646_HYhn_5199ef03-42aa-411f-812f-1530838cf91b_ko0B.jpgरणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म रामायण का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जिसको लेकर काफी समय से बज है।
रामायण फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित ट्रेलर काफी खास है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस से जो कहते हैं कि एक युग ऐसा भी था जब मानव भूमि पर भगवान वास करते थे। लेकिन भगवान ब्रह्मा के वरदान ने एक असुर को इतना शक्तिशाली बना दिया कि उसके प्रकोप से मानवता विनाश की कगार पर आ गई। इसके बाद आवाज आती है रावण-रावण-रावण।
फिर होती है यश की एंट्री रावण के रूप में। रावण बोलते हैं कि तीनों लोक में एक ही राज होगा। इसके बाद वॉइस ओवर आता है कि तब धर्म की पुर्णस्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मानव अवतार लिया मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के रूप में।
रणबीर कपूर फिर आते हैं राम के रूप में और बोलते हैं कि अगर यही मेरा भाग्य है तो तीनों लोकों के सामने उसका वध करूंगा। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर दिखती है। रावण के सीन काफी खतरनाक हैं, वहीं रणबीर के सीन ने भी अलग ही जान डाल दी है ट्रेलर में।
कैसा है ट्रेलर
ट्रेलर काफी जबरदस्त है जिसमें हर सीन के साथ म्यूजिक को भी अच्छे से मिक्स किया है। वीएफएक्स भी काफी अच्छा है।
लोगों के रिएक्शन
ट्रेलर को काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। एक ने लिखा ये तो ट्रेलर ऑफ द सेंचुरी है। जय श्रीराम। एक ने लिखा भगवान इंद्र के रूप में कुणाल कपूर को लेना परफेक्ट च्वाइस है। एक ने लिखा कि भारतीय सिनेमा का नया एरा शुरू हो गया है। एक ने लिखा कि जो कहा गया है कि फिल्म 4000 करोड़ बजट की है, वो इसमें दिख रहा है। एक ने कमेंट किया इंडियन सिनेमा आग लगाने वाली है।
रामायण की स्टार कास्ट
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर ने राम, साई ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, अरुण गोविल समेत कई स्टार्स हैं।
रामायण फिल्म इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। फैंस इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।
रणबीर नहीं थे पहले राम बनने के लिए तैयार
रणबीर ने खुद इस बारे में कहा था कि पहले जब उन्हें फिल्म का ऑफर आया था तो उन्हें लगा था कि वह इस किरदार के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे इसलिए वह इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर राहा का जन्म हुआ और रणबीर की सोच बदल गई। रणबीर ने कहा कि उनकी लाइफ में ये एक प्यारा कोइन्सिडेंस हुआ और फिर रणबीर इस किरदार के लिए तैयार हो गए।
फिल्म का म्यूजिक ए रहमान ने दिया है हंस जिम्मर के साथ। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। वीएफएक्स डीनेग ने किया है। वहीं टी सीरीज ने प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा से म्यूजिक राइट्स 75 करोड़ में लिए हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




