Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/Ramayana_Ranbir_Sai_1792985872895_eupK_1792985879394_sjaR_eb2b30a3-8d45-408b-ab15-67926c2e7cd7_jKWT.jpgRamayana Part 1 Advance Booking: रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। जानिए कितनी हो चुकी है अभी तक की कमाई?
रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज में अब बस गिनती के ही दिन बाकी रह गए हैं। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और बज इतना तगड़ा है कि हर कोई वक्त रहते पहले दिन की टिकटें बुक कर लेना चाहता है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण : पार्ट-1’ को धमाकेदार ओपनिंग मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। लगातार चढ़ता एडवांस बुकिंग का ग्राफ इन कयासों को मजबूती देता है। तो चलिए जानते हैं कि रविवार को खबर लिखे जाने तक एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ कमा चुकी है रामायण।
रामायण की एडवांस बुकिंग से कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार की सुबह तक ‘रामायण’ की 161 शहरों में 2 लाख 16 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। इस तरह रिलीज के बाद पहले वीकेंड में फिल्म एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कमाई 12 करोड़ 50 लाख रुपये हो चुकी है। अगर ब्लॉक सीटों के आंकड़ें हटा दें तो नेट कलेक्शन 10 करोड़ 57 लाख रुपये हो चुका है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ फिल्म की ग्रॉस कमाई 23 करोड़ 83 लाख रुपये रहेगी। रामायण का ग्रॉस कलेक्शन 25 करोड़ की तरफ बढ़ रहा है और बहुत जल्द यह आंकड़ा भी छू लिया जाएगा।
कितनी बड़ी ओपनिंग का अनुमान?
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। हालांकि अभी यह सिर्फ कयास भर है, और सटीक आंकड़े फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रामायण की पहले दिन की नेट कमाई 110 करोड़ रुपये के लगभग रहने की उम्मीद है, जिसमें 80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन सिर्फ हिंदी वर्जन से आ सकता है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 132 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है।
रामायण में कौन किस किरदार में?
बात फिल्म की स्टार कास्ट की करें तो ट्रेलर में काफी चीजें रिवील की गई हैं, लेकिन अभी भी बहुत कुछ ऐसा है जिसे मेकर्स ने सरप्राइज फैक्टर बनाकर रखा हुआ है। फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे और साई पल्लवी सीता माता के किरदार में होंगी। साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश का रोल कर रहे हैं और सनी देओल हनुमान के रोल में होंगे। इसके अलावा रवि दुबे लक्ष्मण, अरुण गोविल दशरथ, लारा दत्ता कैकई, विवेक ओबेरॉय विद्युतजिव्हा और कुणाल कपूर देवराज इंद्र का किरदार निभाते नजर आएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




