Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर बोले…

Ramayana के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा? प्रोड्यूसर बोले…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/29/1200x900/namilt_malhotra_29_10_1793296831225_dcxh_1793296835169_3Ot8_81596aea-1eff-4938-b3df-0a24855b7988_Vcz8.png

लॉस एंजेलिस में रामायण के इवेंट में नमित मल्होत्रा से पूछा गया कि वो महाभारत कब बनाएंगे? आइए जानते हैं इस सवाल पर क्या बोले रामायण के प्रोड्यूसर। 

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में रामायण का प्रीमियर हुआ। लॉस एंजेलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ और यहां फिल्म की इंग्लिश डबिंग दिखाई गई। इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा रेड कार्पेट पर मौजूद रहे। इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नमित मल्होत्रा महाभारत के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

रामायण के बाद महाभारत बनाएंगे नमित मल्होत्रा?

एक्स पर नमित मल्होत्रा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक समीक्षक नमित मल्होत्रा से महाभारत बनाने को लेकर सवाल करते हैं। वो पूछते हैं कि नमित मल्होत्रा एस.एस राजामौली के साथ महाभारत कब बना रहे हैं?

जब नमित से महाभारत को लेकर हुआ सवाल

ये सवाल सुनते ही पहले तो नमित मल्होत्रा हंसते हैं और फिर कहते हैं वो एक महान निर्देशक हैं। मैं उनके लिए बहुत सफलता की कामना करता हूं। जब नमित से कहा गया कि वो राजामौली के साथ काम करें तो उन्होंने कहा- अब समय आ गया है कि हमारा पूरा भारतीय सिनेमा सफल हो।

नमित के इस वायरल वीडियो पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

नमित के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा- हाथ जोड़ रहा हूं, नमित जी प्लीज महाभारत भी बनाइए। एक दूसरे यूजर ने लिखा- नमित के अंदर का गौरवान्वित भारतीय जगा दिया है इसने। एक ने कहा – भाई ने वो सवाल पूछ लिया जो इस वक्त शायद हर भारतीय पूछना चाहता है। एक ने कहा- मुझे लगता है कि राजामौली अपनी महाभारत बनाएंगे, अपनी टीम के साथ, जिनके साथ वो सालों से काम कर रहे हैं।

जटायु की आवाज बनेंगे अनुपम खेर

बता दें, रामायण इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। इस फिल्म का आम जनता से लेकर सेलेब्स तक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज भी मिले हैं। इस फिल्म में इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। वहीं, जटायु की आवाज एक्टर अनुपम खेर बनेंगे।

रामायण के बारे में क्या बोले अनुपम खेर?

इस फिल्म को लेकर अनुपम खेर ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- यह देखकर बहुत गर्व होता है कि हमारी महान कहानी को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर, दुनिया की बेहतरीन फिल्मों के स्तर पर पेश किया गया है। प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी, हंस ज़िमर, ए.आर. रहमान और सभी कलाकारों, तकनीशियनों और बेहतरीन एक्टर्स ने मिलकर एक बड़े सपने को सच कर दिखाया है। सोचिए, इस फिल्म को बनाने के लिए कितने लोगों ने कड़ी मेहनत की होगी और अपना हुनर ​​दिखाया होगा!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN