Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ramayana : रणबीर कपूर की रामायण के बिके 15.58 लाख टिकट, इतनी...

Ramayana : रणबीर कपूर की रामायण के बिके 15.58 लाख टिकट, इतनी कर ली है एडवांस बुकिंग से कमाई

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/02/1200x900/ranbir_kapoor_ramayana_cbfc_1793374210384_FYjc_179_1793647708077_7fZF_1793647708211_bWIM_f29209f2-060f-45cc-a2c4-17002c0e0581_J1hH.png

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इसकी काफी एडवांस बुकिंग हो रही है। हिंदी भाषा में तो फिल्म कमाल ही कर रही है।

रणबीर कपूर की फिल्म रामायण जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, इसे लेकर फैंस में जबरदसत क्रेज है और ये क्रेज फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर साफ पता चल रहा है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है और अब रिलीज से पहले मूवी ने एडवांस बुकिंग में 62.63 करोड़ की कमाई कर ली है।

रामायण की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण की 15.58 लाख (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर 11.75 लाख) एडवांस टिकटें बिकी हैं, जिनसे ₹62.63 करोड़ (ब्लॉक की गई सीटों को छोड़कर ₹48.84 करोड़) की कमाई हुई है।

हिंदी में सबसे ज्यादा हो रही कमाई

हिंदी मार्केट फिलहल सबसे आगे चल रही है। हिंदी भाषा में ज्यादा से ज्यादा टिकट बिक रही हैं। वहीं कन्नड़ और तेलुगु वर्जन में भी बुकिंग अच्छी हो रही है। वहीं वर्ल्डवाइड तो फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यदा की कमाई की है।

रामायण के बारे में जानें

रामायण फिल्म की बात करें तो नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। वहीं यश ने इसे को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। फिल्म के 2 पार्ट बने हैं। पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा यानी 6 नवंबर को। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भषा में रिलीज होगी भारत में। वहीं विदेश में फिल्म इंग्लिश में रिलीज होगी। इंटरनेशनली फिल्म हिंदी के कम्पैरिजन में थोड़ी कम ड्यूरेशन की है।

4000 करोड़ की फिल्म

फिल्म के बजट को लेकर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर मूवी का बजट 4000 करोड़ है। इस कलेक्शन के साथ अब ये फिल्म भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। अब फिल्म को अगर सुपरहिट होना है तो उसे इस कलेक्शन के आधे तक तो कमाई करनी ही पड़ेगी।

रणबीर नहीं थे पहले तैयार

रणबीर कपूर ने खुद इस बारे में बताया था कि वह पहले इस किरदार के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ और उन्हें लगा कि ये उनके लिए बड़ा मौका है और ये उनकी लाइफ का सबसे प्यार कोइन्सिडेंस है। बस फिर रणबीर इस फिल्म के लिए तैयार हो गए। फैंस रणबीर को भगवान राम के लुक में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें उम्मीद है कि रणबीर इसमें बेस्ट लगने वाले हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN