Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today:आज देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि डीजल की कीमत 84.56 रुपये है
- दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है
कच्चे तेल की कीमतें सोमवार को धड़ाम हो गई थीं। ब्रेंट क्रूड 7 प्रतिशत से अधिक टूटकर 105 डॉलर से नीचे आ गया, लेकिन ईरान पर अमेरिका के हमले ताजा हमलों के बाद सुबह 7:12 बजे यह 0. 02 डॉलर बढ़कर 104.79 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे पहले 8.66 डॉलर प्रति बैरल टूटा था। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी राहत है। इन कंपनियों ने 3 नवंबर के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं है।
सोमवार को क्यों गिरा कच्चा तेल
कच्चे तेल की गिरावट की वजह ईरान-अमेरिका तनाव में आई कमी है। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि देश के सर्वोच्च नेता ने उनकी सरकार को बातचीत करने के लिए ज्यादा अधिकार दिए हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत में प्रगति का संकेत दिया।
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव
यह गिरावट ऐसे समय में आई है, जब मंगलवार को अमेरिका में मिडटर्म चुनाव हो रहे हैं। ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी पर युद्ध की वजह से बढ़ी ऊर्जा कीमतों को लेकर राजनीतिक दबाव बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने बार-बार कहा है कि वे इस संघर्ष को किसी न किसी तरह सुलझाएंगे और चुनाव के बाद ईरान पर फिर हमले शुरू करने की धमकी भी दी है।
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या मिडटर्म चुनाव के बाद ईरान पर हमले फिर शुरू होंगे, तो ट्रंप ने मुंह से “नहीं” कहा। सोमवार की गिरावट का असर पूरे ऊर्जा बाजार पर पड़ा। यूरोपीय गैस फ्यूचर्स लगभग 9% गिरे और अमेरिकी हीटिंग ऑयल में छह महीनों की सबसे तेज गिरावट दर्ज हुई।
यह तेज गिरावट अक्टूबर में आई तेजी के बाद आई थी। तब ग्लोबल बेंचमार्क ब्रेंट करीब 14% चढ़कर छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वजह थी अमेरिका और ईरान के बीच फिर से टकराव बढ़ने की चिंता, हालांकि खाड़ी से निर्यात में सुधार हुआ था।
पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं
आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहा पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है।
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये और XP100 167.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 और डीजल की 99.28 रुपये है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




