Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/ssp_1792236079145_LBGz_1792236110173_XL3W_5aa2545e-c028-4e49-a0af-81cbf05d9d1c_XwKi.jpgनितेश तिवारी की फिल्म रामायण से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में जिस चीज ने सबका दिल जीता वो है माता सीता का। सीता का किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं।
रामायण फिल्म का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम और साई पल्लवी ने सीता का किरदार निभाया है। अब तक फिल्म से जुड़े जितने वीडियो और ट्रेलर सामने आए हैं उसमें राम और रावण की सॉलिड परफॉर्मेंस दिखी है। लेकिन अब एक नया वीडियो सामने आया है उसमें साई का बतौर माता सीता किरदार एक स्ट्रॉन्ग अवतार में दिखा।
क्या है रामायण के ट्रेलर में
दरअसल, मेकर्स ने फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर, फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। तीनों फिल्म रामायण को लेकर बात कर रहे हैं। इसके अलावा इसमें फिल्म के कुछ वीडियो भी दिखाए गए। बस इसी में सीता का बतौर वॉरियर अवतार दिखा जिसे देखकर फैंस काफी खुश हुए और साथ ही इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।
लोगों के रिएक्शन
सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, वॉरियर सीता। आज तक किसी फिल्म में माता सीता का ऐसा अवतार नहीं दिखा। नितेश तिवारी रामायण के जरिए कमाल कर रहे हैं। एक ने लिखा कि वॉरियर क्वीन मां सीता ने यहां बता दिया कि कैसे करते हैं। एक ने लिखा कि फाइनली सीता बतौर वॉरियर। ये फिल्म एक लैंडमार्क बनाने वाली है।
रामायण की स्टार कास्ट
रामायण फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर ने राम, साई ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे-लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर भी हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म के 2 पार्ट्स बने हैं जिसमें से पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। वहीं दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा।
4000 करोड़ के बजट की फिल्म
फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है। दोनों फिल्मों को मिलाकर मूवी का बजट 4000 करोड़ है।
फिल्म को लेकर नमित बोलते हैं कि जब मेरे पास रामायण बनाने का मौका आया तो मुझे लगा ये तो करना ही चाहिए। कुछ फिल्में बनाई नहीं जाती, कुछ हो जाती हैं।
वहीं रणबीर बोलते हैं कि ये जो कास्ट और क्रू को नमित साथ लेकर आए। इन्होंने जो हमको मौका दिया है ऐसा कम होता है इंडस्ट्री में।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




