Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Ranbir Kapoor की रामायण देख ससुर महेश भट्ट नहीं रोक पाए आंसू,...

Ranbir Kapoor की रामायण देख ससुर महेश भट्ट नहीं रोक पाए आंसू, बोले- वनवास वाले सीन…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/06/1200x900/ramayana_11_06_1793987261663_jHDQ_1793987266197_rGtV_07a14cd8-2afb-4b56-a7f7-1651c4e3b4a0_f8uv.png

Mahesh Bhatt Praises Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की फिल्म रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। रणबीर ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाया है। रणबीर के ससुर महेश भट्ट ने एक्टर की तारीफ की है। 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म रामायण (Ramayana) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। अब इस फिल्म पर रणबीर कपूर के ससुर महेश भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने बताया कि वो दामाद रणबीर कपूर को राम के रूप में देखकर अपने आंसू नहीं रोक पाए।

रामायण पर क्या बोले महेश भट्ट?

Variety India के साथ खास बातचीत में महेश भट्ट ने उस सीक्वेंस की बात की जहां भगवान राम को अयोध्या छोड़कर जाना होता है और वनवास में 14 साल बिताने हैं। उन्होंने कहा कि वो सीक्वेंस इतना इमोशनल है कि स्क्रीनिंग के बाद भी उनके लिए बोल पाना मुश्किल हो रहा था।

ये भी पढ़ें: रामायण के 4000 करोड़ बजट पर सलमान खान बोले- मुझे लगता है फिल्म की चर्चा सिर्फ…

रामायण देख रो पड़े फिल्ममेकर महेश भट्ट

उस पल के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा, “इंटरवल से पहले, राम को वनवास में भेजा जाता है। मेरा गला रुंध गया था। मैं युवा फिल्ममेकर्स और राइटर्स के साथ फिल्म देखने गया था, और उन लोगों को पता था कि वो रणबीर कपूर के ससुर के साथ बैठे हैं। जब लाइट्स जलीं, मैंने अपने आंसू छिपाने की कोशिश की। मैं नहीं कर पाया। मैं कुछ कह भी नहीं पाया। कुछ बेहतरीन अनुभव आपको खामोश कर देते हैं।”

महेश भट्ट ने की नितेश तिवारी के डायरेक्शन की तारीफ

रणबीर की परफॉर्मेंस के अलावा, महेश यश की परफॉर्मेंस से भी काफी इम्प्रेस हुए। उन्होंने नितेश तिवारी के डायरेक्शन की भी खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि नितेश तिवारी ने इन दो दमदार किरदारों के बीच संतुलन बनाए रखा और यह सुनिश्चित किया कि उनका अभिनय कहीं भी बहुत ज्यादा हावी न हो जाए।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण की संदीप रेड्डी वांगा ने की तारीफ, लेकिन फैंस हो गए उनसे नाराज; जानें क्यों

अरुण गोविल की एक्टिंग से इम्प्रेस हुए महेश भट्ट

यश की परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए महेश भट्ट ने कहा कि रावण के तौर पर यश की परफॉर्मेंस ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। नितेश तिवारी ने इस पूरी एनर्जी को अच्छे से कंट्रोल किया है, वो बहुत आसानी से बहुत ज्यादा हो सकता था। जब स्क्रीन पर रणबीर आए, मैं तब भी उनके (रावण) के बारे में सोच रहा था, रणबीर के आने से फिल्म में एकदम से उछाल आता है। इसके बाद वो कैमरा की तरफ आते हैं और अपने हाथ जोड़ते हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने अंदर के भगवान को छू लिया था। अरुण गोविल का अभिनय बिल्कुल दिल छू लेने वाला था।”

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ ने रामायण के लिए गाई हनुमान चालीसा, रिलीज हुआ फिल्म का एंड क्रेडिट सीन

साल 2028 में रिलीज होगा रामायण का पार्ट 2

रणबीर कपूर की रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म का पार्ट 2 साल 2028 में रिलीज होगा। इस फिल्म में यश, रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता और कुणाल कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं।

फिल्म के अंत में दर्शकों के लिए छिपा है सरप्राइज

इस फिल्म के अंत में मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक सरप्राइज भी छिपाया है। फिल्म के अंत में नितेश तिवारी अपने हनुमान यानी सनी देओल की झलक भी दिखाते हैं। इस वक्त फिल्म में दिलजीत दोसांझ की आवाज में हनुमान चालीसा भी सुनाई देती है। फिल्म को नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रवि दुबे की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

ये भी पढ़ें: ‘पांच सौ लोगों के साथ ‘रामायण’ देखकर लौटा हूं और…’, रणबीर कपूर की फिल्म पर आया अनुपम खेर का रिएक्शन

SOURCE : LIVE HINDUSTAN