Home BUSINESS NEWS HINDI Reliance AGM 2026 highlights: Jio IPO से लेकर सेटेलाइट इंटरनेट और AI...

Reliance AGM 2026 highlights: Jio IPO से लेकर सेटेलाइट इंटरनेट और AI तक, रिलांयस एजीएम की बड़ी बातें

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Reliance AGM 2026 highlights: मुकेश अंबानी ने आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित किया है। एजीएम में बोलते हुए अंबानी जियो आईपीओ से जुड़ी डीटेल्स के साथ-साथ एआई, रिजल्ट्स आदि के विषय में भी शेयरहोल्डर्स को जानकारी दी।

1- सेबी के पास आज रिलायंस करेगा जियो के आईपीओ के लिए आवेदन

रिलायंस जियो के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। मुकेश अंबानी ने बताया कि बोर्ड ने जियो प्लेटफॉर्म के DRHP को अप्रूवल दे दिया है। आज 19 जून को सेबी के पास आवेदन किया जाएगा। 10 रुपये के फेस वैल्यू पर कंपनी 27 करोड़ रुपये फ्रेश शेयर जारी करेगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेष 33.57 प्रतिशत में से मेटा और गूगल की संयुक्त हिस्सेदारी 17.71 प्रतिशत है।

2- सेटेलाइट इंटरनेट पर जियो की निगाह

रिालयंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने बताया कि कंपनी लो अर्थ ऑर्बिट सेटेलाइट पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सुविधा के जरिए देश के छोटे – छोटे गांव से लेकर बॉर्डर एरिया और देश के समुद्री कोने तक ग्राहकों को तेज इंटरनेट प्रदान किया जाएगा।

3- जमानगर में रिलायंस इंटीलिजेंस का प्रोजेक्ट होगा

आकाश अंबानी ने आज दी जानकारी में बताया कि रिलायंस इंटेलिजेंस जमानगर में भारत सॉवरेन एआई सेंटर बना रहा है। यह पूरी तरह क्लीन एनर्जी पर चलेगा। जोकि कच्छ के रिन्यूएबल प्लेटफॉर्म से जनरेट होगा। इसके अलावा कंपनी NVIDIA GB300 GPUs एडवांस फ्लीट भी शुरू करने जा रही है।

4- जियो स्टूडियो का भी प्रदर्शन शानदार

रिलायंस एजडीएम में मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो स्टूडियो देश का नंबर-01 कंटेंट स्टूटियो है। धुरंधर फिल्म का कलेक्शन वर्ल्ड वाइड 3000 करोड़ रुपये का क्रॉस कर गया था।

5- आकाश अंबानी ने जियो हॉट स्टार में कंटेंट कॉमर्स का ऐलान किया है। रिलायंस जियो हॉट स्टार पर हर दिन 389 मिलियन व्यूवर्स आ रहे हैं। आकाश अंबानी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार जियो हॉटस्टार के पास महीने का औसतन एक्टिव यूजर्स 451 मिलियन है।

6- रिलायंस रिटेल नई ऊंचाईयों पर

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के दौरान रिलायंस रिटेल के स्टोर की संख्या 20,000 को क्रॉस कर गई है। कंपनी के अनुसार इतने कम समय में एशिया में इतनी तेजी से किसी रिटेल ब्रांड ने विस्तार नहीं किया था। जियो मार्ट्स की उपस्थिति 1200 से अधिक शहरों में हो गई है। वहीं, 5100 से अधिक पिन कोड पर यह अपनी सर्विसेज दे रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN