Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/03/1200x900/aamir_khan_gauri_1765026568542_1765026579460_1780482937550_cdb7e51d-674d-43ae-856f-fe02c953c20f.jpg

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Reports: आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर ने गौरी के साथ गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड वाले रिश्ते को खत्म कर पति पत्नी के रिश्ते की शुरुआत करने का फैसला लिया है।

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान तीसरी बार शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में 5 जुलाई के दिन शादी करेंगे। हालांकि, अभी तक आमिर, गौरी या उनके दोस्तों ने आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान नहीं किया है।

रिलेशनशिप को कितना समय हो गया है?

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के करीबी सूत्र ने बताया, ‘आमिर और गौरी पिछले काफी समय से एक परिवार की तरह साथ रह रहे हैं। उन्होंने मिलकर एक खुशहाल और स्थिर जिंदगी बनाई है और अब उन्होंने अपने परिवार की मौजूदगी में गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड से पति पत्नी बनने का फैसला लिया है।’

निकाह करेंगे या लेंगे सात फेरे?

बताया जा रहा है कि आमिर और गौरी ग्रैंड वेडिंग नहीं करेंगे। वे घर पर ही सादे तरीके से कोर्ट मैरिज करेंगे।

गौरी के बारे में आमिर ने क्या कहा था?

अप्रैल में, ‘नवभारत टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में, आमिर ने कहा था, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मुझे गौरी मिलीं और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। गौरी बहुत अच्छी हैं। उनके साथ मुझे बहुत सुकून मिलता है। हालांकि, मेरे किरण राव और रीना दत्ता के साथ भी रिश्ते बहुत गहरे थे, लेकिन कुछ कारणों से वो रिश्ते चल नहीं पाए। जब आपने मुझसे इस बारे में पूछा, तो मुझे लगा कि मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं कि गौरी मेरी जिंदगी में आईं। हम दोनों साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है कि अब जाकर मैं पूरी तरह से मुकम्मल हुआ हूं।’

पिछले साल ऑफिशियल किया था अपना रिश्ता

याद दिला दें, पिछले साल मार्च में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर मीडिया के सामने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और गौरी से मिलवाया था।

कितने साल चलीं पहली दो शादियां?

आमिर खान ने साल 1986 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से शादी की थी और साल 2002 में दोनों अलग हो गए थे। फिर उन्होंने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव शादी की और 2021 में अलग हो गए।

आमिर की फिल्मों के बारे में

‘लाल सिंह चड्ढा’ के फ्लॉप होने के बाद आमिर ने ‘सितारे जमीन पर’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की। इसके बाद, आमिर ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ में कैमियो करते नजर आए। फिर उन्होंने अपने बेटे की फिल्म ‘एक दिन’ प्रोड्यूस की जो बुरी तरह फ्लॉप हुई। वहीं अब आमिर, सनी देओल के साथ ‘लाहौर’ पर काम कर रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN