Home BUSINESS NEWS HINDI RIL AGM 2026 में होगा बड़ा धमाका! मुकेश अंबानी कर सकते हैं...

RIL AGM 2026 में होगा बड़ा धमाका! मुकेश अंबानी कर सकते हैं ये 5 ऐतिहासिक ऐलान, इस पर अटकीं शेयरधारकों की नजर

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) की 49वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) इस शुक्रवार होने जा रही है और निवेशकों की नजरें कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस बार AGM में कई ऐसे बड़े फैसलों और योजनाओं का खुलासा हो सकता है, जो आने वाले सालों में रिलायंस की दिशा और शेयरधारकों की कमाई दोनों को प्रभावित करेंगे। खासकर Jio IPO, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और रिटेल बिजनेस से जुड़े बड़े अपडेट मिलने की उम्मीद है। आइए इसको जरा विस्तार से समझते हैं।

Jio IPO को लेकर चर्चा तेज

सबसे ज्यादा चर्चा Jio IPO को लेकर है। लंबे समय से निवेशक जियो की लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस जियो के आईपीओ की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कर सकती है। जियो आज देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल है और इसके करोड़ों ग्राहक हैं। ऐसे में इसका IPO निवेशकों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकता है।

AI और डेटा सेंटर बिजनेस पर फोकस

दूसरा बड़ा फोकस AI और डेटा सेंटर बिजनेस पर रहने वाला है। रिलायंस आने वाले सालों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हाई-टेक डेटा सेंटर नेटवर्क पर भारी निवेश करने की योजना बना रही है। कंपनी पहले ही वैश्विक टेक कंपनियों के साथ साझेदारी कर चुकी है। माना जा रहा है कि AGM में मुकेश अंबानी AI से जुड़ी नई सर्विस, डेटा सेंटर विस्तार और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। यह क्षेत्र रिलायंस के लिए भविष्य का बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है।

ग्रीन एनर्जी सेक्टर पर काम

तीसरा बड़ा क्षेत्र ग्रीन एनर्जी है। रिलायंस ने पिछले कुछ सालों में सोलर पैनल, बैटरी स्टोरेज, ग्रीन हाइड्रोजन और इलेक्ट्रोलाइजर निर्माण के लिए बड़ा निवेश किया है। अब ये प्रोजेक्ट्स धीरे-धीरे उत्पादन चरण में पहुंच रहे हैं। AGM में कंपनी अपने ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दे सकती है। रिलायंस का लक्ष्य भारत के स्वच्छ ऊर्जा मिशन में बड़ी भूमिका निभाना है।

रिटेल बिजनेस पर निवेशकों की नजर

रिटेल बिजनेस भी निवेशकों की नजर में रहेगा। रिलायंस रिटेल लगातार तेजी से विस्तार कर रहा है और देश के सबसे बड़े रिटेल नेटवर्क में शामिल हो चुका है। कंपनी की आय और ग्राहक आधार दोनों बढ़ रहे हैं। इस AGM में रिलायंस रिटेल के विस्तार, नई रणनीतियों और संभावित IPO की दिशा को लेकर संकेत मिल सकते हैं।

O2C कारोबार भी चर्चा में रहेगा

वहीं, रिलायंस का रेगुरल ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) कारोबार भी चर्चा में रहेगा। यह कंपनी की कमाई का अहम हिस्सा है। पिछले कुछ समय में वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन अब इस क्षेत्र में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। निवेशक यह जानना चाहेंगे कि कंपनी इस कारोबार को आगे कैसे मजबूत करने की योजना बना रही है।

AGM 2026 रिलायंस और उसके निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। Jio IPO, AI निवेश, ग्रीन एनर्जी विस्तार, रिटेल ग्रोथ और O2C बिजनेस पर आने वाले अपडेट आने वाले समय में कंपनी के मूल्यांकन और शेयर प्रदर्शन को नई दिशा दे सकते हैं। इसलिए बाजार की निगाहें इस बार पूरी तरह मुकेश अंबानी के मंच पर होने वाले ऐलानों पर टिकी हुई हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN