Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall 2: पहला एपिसोड देखने के बाद ऐसा था यूजर्स...

Rise and Fall 2: पहला एपिसोड देखने के बाद ऐसा था यूजर्स रिएक्शन, इस कंटेस्टेंट को बताया बेस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/27/1200x900/yyydcjh_1790486929969_q6L4_1790486935629_VvNN_5ea8b228-7b53-4651-b49e-591feadd6772_TJWw.jpg

राइज एंड फॉल सीजन 2 की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है। वीरेंद्र सहवाग ने 15 कंटेस्टेंट का शो पर स्वागत किया। शो के पहले एपिसोड को देखने के बाद यूजर्स का रिएक्शन सामने आ गया है। यूजर्स ने इस सीजन को बिग बॉस से बेहतर बताया। इस कंटेस्टेंट को बताया बेस्ट।

राइज एंड फॉल के दूसरे सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस बार शो में एंटरटेनमेंट समेत पॉलिटिक्स जगत की तगड़ी पर्सनालिटीज ने एंट्री ली है।पहला एपिसोड धमाकेदार रहा जिसमें स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के बीच की बहस अब प्लेटफार्म पर खुलकर नजर आई। प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी की एंट्री ने ऑडियंस का ध्यान खींचा। दोनों के बीच एक प्यारी नोकझोंक नजर आई जो शायद आगे चलकर ऑडियंस को पसंद आ सकती है। पहले एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर इस शो की चर्चा हो रही है।

राइज एंड फॉल 2 की धमाकेदार शुरुआत

वीरेंद्र सहवाग इस नए सीजन के नए होस्ट बनकर सामने आए हैं। क्रिकेटर ने पेंटहाउस और बेसमेंट के लिए लड़ने वाले कंटेस्टेंट का स्वागत किया। शुरुआत में ही बीजेपी प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला और स्वरा भास्कर में बहस दिखने लगी। आगे प्रियंका चाहर चौधरी और सिवेत तोमर के बीच भी जुबानी जंग दिखी। इस पहले एपिसोड को देखने के बाद X यूजर्स ने अपना रिएक्शन दिया है। कुछ ने कहा है कि तेज प्रताप यादव, स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला जैसे कंटेस्टेंट शो में लाना बिग बॉस से भी बड़ा काम है। कुछ ने ये भी कहा कि ये सीजन बिग बॉस को पीछे छोड़ देगा।

राइज एंड फॉल 2 के पहले एपिसोड पर यूजर्स रिएक्शन

एक यूजर ने शो की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘प्रियंका तैयार है इस शो की मेन कैरेक्टर बनने के लिए’, एक यूजर ने लिखा, ‘गौतम का प्रियंका के साथ फ़्लर्ट मेरे बिंगो कार्ड का हिस्सा नहीं था। दोनों ही मेरे फेवरेट हैं।’ एक यूजर ने ये दावा किया है कि इस शो के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को गौतम गुलाटी से ज्यादा रकम मिली है।शो में गौतम और राज को शाहरुख खान की मिमिक्री करते हुए देखा गया था जिस पर यूजर्स ने रियेक्ट किया है। कुछ यूजर्स ने इस सीजन को बिग बॉस से बेहतर बताया, वहीं कुछ यूजर्स ने MTV के शो के कंटेस्टेंट को लड़ाकू बताया है। वहीं कुछ ने प्रियंका चाहर चौधरी की इस सीजन की बेस्ट कंटेस्टेंट बताया है। राइज एंड फॉल सीजन 2 का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा। अब आज रविवार वाले एपिसोड का इंतजार हो रहा है।

राइज एंड फॉल की शुरुआत

बता दें, सितंबर 2025 में राइज एंड फॉल नाम के शो की शुरुआत हुई थी। इस शो को अश्नीर ग्रोवर ने होस्ट किया था और 16 कंटेस्टेंट शो के अंदर नजर आए थे। इस सीजन में धनाश्री वर्मा नजर आई थी जो क्रिकेटर युज्वेंद्र चहल से अपने तलाक को लेकर खबरों में बनी रहीं थीं। उनके अलावा मनीषा रानी, आदित्य नारायण, कीकू शारदा, कुबरा सैत, पवन सिंह, संगीता फोगाट जैसे सेलेब्रिटीज नजर आए थे। इस सीजन का खिताब एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN