Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Rise and Fall 2: गुस्से में बेकाबू हुईं स्वरा भास्कर, प्रियंका पर...

Rise and Fall 2: गुस्से में बेकाबू हुईं स्वरा भास्कर, प्रियंका पर कर दी ‘गालियों की बरसात’!

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/Swara_Bhasker_1791366093566_1VuT_1791366106548_bZa4_0a48c951-c0c6-444e-9b12-f8918b6d9566_PqjE.png

स्वरा भास्कर ने राइज एंड फॉल 2 के हालिया एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी को जमकर लताड़ा। जानिए क्या था पूरा मामला और किस बात पर हुई यह लड़ाई?

वीरेंद्र सहवाग होस्टेड रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ के हालिया एपिसोड में प्रियंका चाहर चौधरी और स्वरा भास्कर के बीच जोरदार झगड़ा हुआ। हालत यह हो गई कि कई बार स्वरा को वापस लिफ्ट में आने का अनाउंसमेंट किया गया। स्वरा की बातें सेंसर करनी बड़ीं और कई कंटेस्टेंट उन्हें रोकते हुए नजर आए। स्वरा भास्कर की भाषा का स्तर इतना गिर गया कि कई जगह उनका ऑडियो म्यूट किया गया है। असल में यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब ज्यादातर लोगों ने प्रियंका और करण पटेल को बेसमेंट में जाने के लिए कहा। प्रियंका और करण के सामने यह ऑप्शन था कि जो बजर पहले दबाएगा, उसे बेसमेंट में जाना पड़ेगा। जब तक कोई भी बजर नहीं दबाएगा, पेंटहाउस के पैसे कटते रहेंगे।

यूं हुई इस झगड़े की शुरुआत

अगर अमाउंट ₹5 लाख अगर पहुंच जाता, तो दोनों को बेसमेंट में जाना होता। करण ने कहा कि वह नहीं जाएंगे। प्रियंका ने कहा कि वह चली तो जाएगी, लेकिन पेंट हाउस के पैसे कम करवाकर। पेंटहाउस के पास जब सिर्फ 6 लाख रुपये बचे, तब प्रियंका ने बजर दबाया। स्वरा भास्कर इसी बात पर भड़क गईं कि अब प्रियंका चाहर चौधरी की वजह से सबको सफर करना पड़ेगा। स्वरा भास्कर को गुस्सा आ गया और उन्होंने प्रियंका से कहा कि वह धूर्त हैं और वह भी बाकी लोगों की तरह ही हैं। प्रियंका जहां पहले अपने सर्वाइकल इश्यूज और सेंसेशन को ढाल बनाकर लड़ रही थीं, लेकिन फिर वह भी खुलकर सामने आ गईं। स्वरा भास्कर ने कहा कि प्रियंका एक नंबर की झूठी हैं और वह खुद सर्वाइकल की परेशानी झेल चुकी हैं इसलिए चीजें समझती हैं।

बेसमेंट में भिड़ीं प्रियंका – स्वरा!

स्वरा भास्कर ने प्रियंका चहर चौधरी को जमकर खरी खोटी सुनाई और कहा- आप लोग सिर्फ इस शो का अपमान नहीं कर रहे, आप उन लोगों का भी अपमान कर रही हैं जो यह काम करते हैं। स्वरा भास्कर ने प्रियंका चाहर चौधरी के ऊपर गालियों की बरसात कर दी और उन्हें याद दिलाया कि शहजाद ने उन्हें लाख समझाया था कि प्रियंका गलत है, वह बुरी है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया था। इस सबके बावजूद प्रियंका बड़े आराम से हाथ बांधे उनके सामने खड़ी रहीं और कहा कि वह तो मान रही हैं कि वह बुरी हैं।

‘तू घर से लाई है क्या यह पैसा?’

स्वरा भास्कर ने कहा कि प्रियंका को कोई हक नहीं है उनके साढ़े सात लाख और बाकियों का पैसा डुबाने का। बजाए स्वरा की बात समझने के प्रियंका चाहर चौधरी ने उन्हें भी उलटा जवाब देते हुए कहा- तू घर से लाई है क्या यह पैसा? मुझे ऑप्शन मिला था तो मैंने किया। स्वरा भास्कर अपने ऊपर से आपा खोती नजर आईं और बाकी कंटेस्टेंट उन्हें रोकते दिखाई पड़े। स्वरा भास्कर ने खुलेआम प्रियंका को घेरते हुए कहा- तू चोर है चोर। स्वरा भास्कर ने प्रियंका से कहा कि किसी के लिए कभी कुछ मत करना, क्योंकि जब तुम किसी के लिए कुछ करती हो, तो तुम उन्हें बर्बाद कर देती हो।

गुस्से में बेकाबू हुईं स्वरा भास्कर!

लगातार अनाउंसमेंट होता रहा कि ‘स्वरा आप लिफ्ट में आ जाइए’, लेकिन स्वरा भास्कर इतने ज्यादा गुस्से में थीं कि वह किसी की एक सुनने को तैयार नहीं थीं। स्वरा भास्कर ने लिफ्ट का रुख करने से पहले कहा- मैंने तेरे लिए नोट लिखा था कि कितने ही महंगे कपड़े या मेकअप हों, वो तेरे चरित्र की बदसूरती नहीं छिपा सकते। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अलग से एक सेगमेंट में प्रियंका ने कहा कि यह सब स्वरा भास्कर की पर्सनैलिटी दिखाता है, उनकी नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि अब जब उन्हें पता चल गया है कि उनके तकिए पर FU किसने लिखा था, तो वह अब इसका जवाब देंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN