Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार बॉयफ्रेंड संग लिप किस वीडियो को पैरेंट्स ने देखा, अपूर्वा मखीजा बोलीं-...

बॉयफ्रेंड संग लिप किस वीडियो को पैरेंट्स ने देखा, अपूर्वा मखीजा बोलीं- बैठकर रोए जा रही थी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/07/1200x900/aprv_1791360228835_lgo6_1791360241413_0ue6_f6c0bd9b-e2f6-43f9-9218-af37eacc7bdb_wImW.jpg

अपूर्वा मखीजा का कहना है कि जब उन्हें पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड संग लिप किस वीडियो वायरल हो गया है तो तब वह ट्रैवल कर रही थीं और बुरी तरह से टूट गई थीं।

द रेबेल किड से पॉपुलर अपूर्वा मखीजा का कुछ दिनों पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड को लिप किस करती दिख रही थीं। अब अपूर्वा का इस वीडियो पर रिएक्शन आ गया है और उन्होंने बताया कि ये वीडियो एक साल पुराना है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वीडियो पर उनके पैरेंट्स का कैसा रिएक्शन था।

जब अपूर्वा को पता चला वीडियो के वायरल होने का

अपूर्वा ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनका किस वीडियो वायरल हो रहा है तब वह टर्की से वापस न्यू यॉर्क आ रही थीं और उनका लंदन के एयरपोर्ट पर लेओवर था। जब उनकी फ्लाइट डिले हुई तो उन्होंने फोन चेक किया और उनके पास कई लोगों के मैसेज आए हुए थे वीडियो को लेकर। वह तब थोड़ा परेशान हुईं जब उन्हें एहसास हुआ कि उनके पैरेंट्स ने भी वो वीडियो देख लिया होगा।

अपूर्वा के पैरेंट्स ने देखा वीडियो

अपूर्वा ने कहा, ‘पहली बार मेरे पैरेंट्स ने उस वीडियो को देखा। उन्हें नहीं पता था कि मेरा बॉयफ्रेंड है। उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। तो जब मुझे पता चला कि उन्होंने वीडियो देखा तो मेरा दिमाग खराब हो गया था।’

एयरपोर्ट पर रोने लगी थीं अपूर्वा

अपूर्वा ने आगे कहा, ‘मुझे याद है कि मैं एयरपोर्ट पर थी। वहां लाखों लोग थे और मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही हूं।’

अपूर्वा और अमिन के बारे में जानें

अपूर्वा और अमिन पहली बार तब सबके सामने आए जब अपूर्वा साल 2024 में उनके पॉडकास्ट में गए थीं अनट्रिग्ड विद अमिन जैज। उस समय दोनों एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे।

अपूर्वा न्यू यॉर्क हुईं शिफ्ट

अपूर्वा ने कुछ समय पहले बताया था कि कैसे इंडियाज गॉट लेटेंट की कॉन्ट्रोवर्सी के बाद उनकी लाइफ बदल गई। वह परेशान हो गई थीं कैंसल होने से और फिर वापस कमबैक करने को लेकर। वह अब बोलले से पहले काफी फिल्टर लगाती थीं, लेकिन फिर भी उन्हें समझ नहीं आया कि क्यों वह कैंसल हो रही हैं।

अपूर्वा ने बताया कि कैंसल होने से उनकी ब्रांड डील पर असर पड़ रहा था और इसका मतलब कि वह पैसे नहीं कमा पा रही थीं। अपूर्वा ने कहा था कि बस कैंसल होने से उन्हें एक यही दिक्कत थी क्योंकि उन्हें पैसा कमाना अच्छा लगता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इसी वजह से वह न्यू यॉर्क शिफ्ट हुईं तो उन्होंने कहा था, मैं यहां रहना चाहती थी। इस शहर के बारे में कुछ तो है, ये काफी फास्ट है, सब यहां अच्छे से कपड़े पहनते हैं, खाना अच्छा है और यहां का आर्किटेक्चर मुझे अच्छा लगता है। मैंने न्यू यॉर्क को हर सिंगल वेब सीरीज में देखा है इसलिए मुझे यहां रहने का मन था। मैंने एक कॉलेज के लिए यहां अप्लाई किया और मुझे वो मौका मिल गया।

इसके बाद वह दोबारा 2026 में उनके पॉडकास्ट में गईं जिसका टाइटल था अनसीन साइड ऑफ द रेबेल किड। इस दौरान फैंस ने दोनों के बीच कुछ कैमिस्ट्री नोटिस की।

जब हुआ दोनों का किस वीडियो वायरल

इसके बाद फिर सितंबर में दोनों का किस वीडियो वायरल हुआ जो एक पार्टी के दौरान का है। वीडियो में असिन पहले अपूर्वा को किस करते हैं। इसके बाद अपूर्वा पहले इधर-उधर देखती हैं और इसके बाद दोनों दोबारा किस करते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN