Home rss business hindi Sahara Refund: सहारा में जमा पैसा कब मिलेगा? घर बैठे चेक करें...

Sahara Refund: सहारा में जमा पैसा कब मिलेगा? घर बैठे चेक करें रिफंड का स्टेटस, चेक करें जरूरी डिटेल

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Sahara Refund: अगर आपने भी सहारा में पैसा निवेश किया था और अभी तक रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो घर बैठे अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल की सुविधा दी है
  • यहां आप जान सकते हैं कि आपका आवेदन मंजूर हुआ है, जांच में है या उसमें कोई कमी पाई गई है

Sahara Refund: सहारा ग्रुप की कोऑपरेटिव सोसाइटीज में अपनी मेहनत की कमाई जमा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। अगर आपने भी सहारा में पैसा निवेश किया था और अभी तक रिफंड का इंतजार कर रहे हैं, तो घर बैठे अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल की सुविधा दी है। यहां आप जान सकते हैं कि आपका आवेदन मंजूर हुआ है, जांच में है या उसमें कोई कमी पाई गई है। अगर आवेदन में गलती है या डॉक्यूमेंट अधूरे हैं, तो उन्हें ठीक करने के लिए अलग री-सबमिशन पोर्टल भी उपलब्ध है। आइए जानते हैं पूरा प्रोसेस।

अब तक 41 लाख से ज्यादा निवेशकों को मिला रिफंड

सहकारिता मंत्रालय के 8 सितंबर 2026 के अपडेट के मुताबिक, अब तक 41,56,711 जमाकर्ताओं को कुल 9,267 करोड़ रुपये वापस किए जा चुके थे। वहीं, करीब 20 लाख आवेदन प्रक्रिया के इंतजार में थे। ऐसे में जिन लोगों ने रिफंड के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपना स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए।

ऑनलाइन चेक करें सहारा रिफंड स्टेटस

रिफंड का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं। यहां डिपॉजिटर लॉगिन का विकल्प चुनें। इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। लॉगिन करने के बाद अपने आवेदन का स्टेटस देखें। यहां आवेदन की स्थिति और उसमें बताई गई कमियों की जानकारी मिल जाएगी। इस दौरान आधार कार्ड, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, जमा राशि की रसीद या डिपॉजिट सर्टिफिकेट और आवेदन की रसीद अपने पास रखें।

आधार कार्ड से कैसे मिलेगा सहारा का पैसा?

सहारा रिफंड की प्रक्रिया में आधार की अहम भूमिका है। पोर्टल पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए OTP वेरिफिकेशन किया जाता है। इसके अलावा, रिफंड पाने के लिए बैंक खाता भी आधार से लिंक होना जरूरी है। आवेदन और डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन सफल होने के बाद पात्र निवेशक का पैसा सीधे उसके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाता है। इसलिए अपना बैंक खाता आधार से लिंक और चालू जरूर रखें। अगर आवेदन मंजूर हो गया है, लेकिन पैसा नहीं आया है, तो पहले पोर्टल पर पेमेंट की जानकारी और बैंक डिटेल चेक करें।

आवेदन में गलती है तो ऐसे करें सुधार

अगर आवेदन में गलत जानकारी है या जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड नहीं हुए हैं, तो सरकार के री-सबमिशन पोर्टल https://mocresubmit.crcs.gov.in पर जाएं। यहां जरूरी जानकारी से लॉगिन करें और पुराने आवेदन में बताई गई कमी देखें। इसके बाद गलत जानकारी ठीक करें और मांगे गए डॉक्यूमेंट दोबारा अपलोड करके आवेदन जमा कर दें। इसकी रसीद भी संभालकर रखें। बता दें कि यह पोर्टल सिर्फ पुराने आवेदन में सुधार के लिए है। नया रिफंड आवेदन मुख्य CRCS-सहारा पोर्टल पर ही करना होगा।

किन सहारा निवेशकों को मिलेगा रिफंड?

सरकार की यह सुविधा सहारा की चार सहकारी समितियों के पात्र जमाकर्ताओं के लिए है:

  • सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, लखनऊ
  • सहारायन यूनिवर्सल मल्टीपर्पज सोसाइटी लिमिटेड, भोपाल
  • हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, कोलकाता
  • स्टार्स मल्टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, हैदराबाद

नियमों के मुताबिक, 31 मार्च 2023 तक मैच्योर हो चुकी और जिसका भुगतान नहीं हुआ है, ऐसी जमा राशि पर पात्र निवेशक रिफंड का दावा कर सकते हैं। इसके लिए वैध रसीद और जमा राशि से जुड़े डॉक्यूमेंट जरूरी हैं।

31 दिसंबर 2026 तक बढ़ी रिफंड की समय-सीमा

सुप्रीम कोर्ट ने पात्र सहारा निवेशकों को रिफंड देने की समय-सीमा बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दी है। हालांकि, यह रिफंड भुगतान की समय-सीमा है, इसे आवेदन करने की आखिरी तारीख नहीं समझना चाहिए।

रिफंड के नाम पर धोखाधड़ी से रहें सावधान

सहारा रिफंड की प्रक्रिया ऑनलाइन और पेपरलेस है। इसलिए किसी एजेंट या बिचौलिए को पैसे देने की जरूरत नहीं है। कोई भी व्यक्ति अगर गारंटी के साथ रिफंड दिलाने का दावा करता है, तो सावधान रहें। अपना आधार OTP, बैंक डिटेल या गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें। रिफंड से जुड़ी जानकारी के लिए केवल सरकारी पोर्टल का इस्तेमाल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN