Source :- LIVE HINDUSTAN
Samsung Galaxy A08 ग्लोबली लॉन्च हो गया है। फोन में 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है। साथ ही Samsung 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट और 6 जनरेशन OS अपग्रेड का सपोर्ट दिया है।
Samsung ने अपनी Galaxy A सीरीज में नया बजट स्मार्टफोन Galaxy A08 पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। फोन को पिछले साल आए Galaxy A07 के अपग्रेड के तौर पर लाया गया है। नए Galaxy A08 में 6.7 इंच की बड़ी HD+ LCD स्क्रीन, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Samsung इस बजट फोन के साथ लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा कर रहा है। कंपनी के मुताबिक फोन को 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।
Samsung Galaxy A08 की कीमत
Samsung Galaxy A08 का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल यूक्रेन में 10,699 यूक्रेनी रिव्निया की कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। भारतीय करेंसी में इसकी कीमत करीब 23,000 रुपए बैठती है। Galaxy A08 को Navy Blue, Silver और Green कलर में पेश किया गया है। फोन की बिक्री यूक्रेन में शुरू हो चुकी है और इसे कुछ अन्य देशों की Samsung वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया है। हालांकि, भारत में Galaxy A08 की कीमत और लॉन्च डेट अभी Samsung ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है।
Samsung Galaxy A08 में मिलेंगे ये खास फीचर्स
Samsung Galaxy A08 में 6.7 इंच का HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A08 में 6nm प्रोसेस पर बना MediaTek Helio G99 चिपसेट दिया गया है। इसमें दो Cortex-A76 कोर 2.2GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि छह Cortex-A55 कोर 2GHz तक की स्पीड देते हैं। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। खास बात यह है कि स्टोरेज को microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन में Dual SIM के साथ अलग microSD कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।
कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A08 के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और LED फ्लैश दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा है। यह कैमरा फोन के फ्रंट में दिए गए Infinity-U नॉच के अंदर मौजूद है।
Samsung Galaxy A08 की सबसे खास बात इसकी 6000mAh बैटरी है। कंपनी ने इस फोन में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है। हालांकि यहां एक बात ध्यान देने वाली है। Galaxy A08 के बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जा रहा है। यानी 25W चार्जिंग का फायदा उठाने के लिए यूजर को कम्पैटिबल चार्जर अलग से खरीदना पड़ सकता है।
Samsung Galaxy A08 में लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट है। फोन Android 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आता है। Samsung ने इस डिवाइस के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी सपोर्ट देने की पुष्टि की है। यानी फोन को 6 साल तक सपोर्ट मिलना तय है।
फोन में धूल और पानी के छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Samsung ने फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी रखा है। यानी जिन यूजर्स को अभी भी वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल करना पसंद है, उनके लिए यह सुविधा मौजूद है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


