Home - Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, One UI 9 हुआ जारी, अब इन...

Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, One UI 9 हुआ जारी, अब इन फोन में मिलेंगे धांसू AI और स्मार्ट फीचर्स

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung ने One UI 9 का ऑफिशियल ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है। Android 17 पर बेस्ड इस अपडेट में Galaxy AI, My FanCam, Now Brief, Privacy Alerts और Warranty & Care जैसे कई नए फीचर्स मिलेंगे। जानें किन Galaxy फोन से शुरुआत हुई और क्या बदलेगा।

Samsung Galaxy फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने अपने नए One UI 9 सॉफ्टवेयर का ऑफिशियल ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है। Samsung के मुताबिक 16 सितंबर से यह अपडेट सबसे पहले Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के लिए जारी किया गया है। इसके बाद दूसरे Galaxy डिवाइस में भी इसे धीरे-धीरे पहुंचाया जाएगा। One UI 9 कंपनी के नए Android 17 बेस्ड सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर काम करता है और इसमें Galaxy AI को पहले के मुकाबले ज्यादा काम का बनाने पर फोकस किया गया है। नए अपडेट में सिर्फ फोन के लुक में बदलाव नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा के कई कामों को आसान बनाने वाले फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इनमें वीडियो के लिए My FanCam, ज्यादा पर्सनल Now Brief, काम के हिसाब से सुझाव देने वाला Now Nudge, डिवाइस की देखभाल के लिए Warranty and Care और संभावित प्राइवेसी रिस्क की जानकारी देने वाले Privacy Alerts शामिल हैं। हालांकि, हर फीचर हर Galaxy फोन या हर देश में एक जैसा उपलब्ध हो, यह जरूरी नहीं है।

Samsung One UI 9 का रोलआउट शुरू

Samsung ने 16 सितंबर 2026 को One UI 9 के ऑफिशियल रोलआउट का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि अपडेट की शुरुआत Galaxy S26 सीरीज से हो रही है। यानी Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra इस्तेमाल करने वाले यूजर्स सबसे पहले नए सॉफ्टवेयर का फायदा उठा सकेंगे। One UI 9 इससे पहले Galaxy Z Fold8 Ultra, Galaxy Z Fold8 और Galaxy Z Flip8 के साथ पेश किया जा चुका है। हालांकि, कंपनी ने अभी सभी पुराने Galaxy फोन के लिए एक साथ फाइनल रिलीज डेट नहीं बताई है। इसलिए अगर आपके फोन में अभी अपडेट नहीं आया है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपका फोन अपडेट नहीं मिलेगा। रोलआउट स्टेप्स में किया जा रहा है और मॉडल व मार्केट के हिसाब से समय अलग हो सकता है।

One UI 9 के बाद फोन में दिखेंगे ये बड़े बदलाव

1. One UI 9 में आने वाला My FanCam उन लोगों के लिए खास काम का हो सकता है जो अक्सर वीडियो रिकॉर्ड करते हैं। Samsung के मुताबिक यह फीचर वीडियो में चुने गए व्यक्ति को अपने आप ट्रैक करता है और कोशिश करता है कि वह फ्रेम के बीच में बना रहे।

2. Samsung One UI 9 में Now Brief को भी ज्यादा पर्सनल बनाने पर जोर दिया गया है। इसका मकसद यूजर को दिनभर की जरूरी जानकारी एक जगह दिखाना है। नए वर्जन में यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी वाले कार्ड को ज्यादा बेहतर तरीके से देख और कस्टमाइज कर सकता है।

3. आज के समय में फोन में मौजूद पर्सनल डेटा की सुरक्षा काफी जरूरी है। One UI 9 में Samsung ने Privacy Alerts को भी शामिल किया है। कंपनी के मुताबिक AI की मदद से यह संभावित प्राइवेसी रिस्क को पहचानने और यूजर को अलर्ट करने में मदद करेगा। इससे यूजर को समय रहते जानकारी मिल सकती है और वह जरूरी सेटिंग बदल सकता है।

4. Samsung ने One UI 9 में फोन की देखभाल से जुड़ा एक नया Warranty and Care सेक्शन भी दिया है। इसके जरिए यूजर डिवाइस की जानकारी, डायग्नोस्टिक्स, वारंटी से जुड़ी डिटेल और सर्विस से जुड़े विकल्पों को एक जगह देख सकता है। कुछ मामलों में रिपेयर से जुड़ी जानकारी और सर्विस बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध हो सकती है।

आपके फोन में अपडेट आया है या नहीं, ऐसे करें चेक

अगर आपके Samsung Galaxy फोन में One UI 9 का अपडेट आने वाला है, तो आप इसे फोन की Settings में जाकर चेक कर सकते हैं। इसके लिए Settings > Software update > Download and install पर जाएं। अगर अपडेट आपके फोन के लिए उपलब्ध होगा तो यहां दिखाई देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN