Home - Samsung के 2 फोन हुए महंगे, अब खरीदने के लिए देने होंगे...

Samsung के 2 फोन हुए महंगे, अब खरीदने के लिए देने होंगे ₹2000 ज्यादा; जानें नई कीमत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung के दो फोन Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में 2000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। जानें नई कीमत और फीचर्स:

Samsung के स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए एक जरूरी खबर है। कंपनी ने अपने दो मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G की कीमतें बढ़ा दी हैं। दोनों फोन के सभी RAM और स्टोरेज वेरिएंट अब 2,000 रुपए महंगे हो गए हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर और 6000mAh की बैटरी जैसे फीचर मिलते हैं। कैमरे की बात करें तो इनमें 50MP का मुख्य रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि, ग्राहकों के लिए राहत की बात यह है कि Amazon और Flipkart पर दोनों फोन डिस्काउंट के साथ कम कीमत पर उपलब्ध हैं। जानें नई कीमत:

Samsung Galaxy M47 और F70 Pro की नई कीमतें

Samsung Galaxy M47 5G अब तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट में इन कीमतों पर उपलब्ध है:

– 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले ₹35,999, अब ₹37,999

– 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले ₹39,999, अब ₹41,999

– 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: पहले ₹44,999, अब ₹46,999

Galaxy F70 Pro 5G की कीमतों में भी इतनी ही बढ़ोतरी हुई है। इसके तीनों वेरिएंट के नए दाम इस प्रकार हैं:

– 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले ₹35,999, अब ₹37,999

– 8GB RAM + 128GB स्टोरेज: पहले ₹39,999, अब ₹41,999

– 8GB RAM + 256GB स्टोरेज: पहले ₹44,999, अब ₹46,999

यानी Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G में से कोई भी फोन खरीदने पर ग्राहकों को पहले के मुकाबले 2,000 रुपए ज्यादा देने होंगे।

Samsung Galaxy M47 और F70 Pro के फीचर्स

दोनों स्मार्टफोन में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Galaxy M47 5G और Galaxy F70 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। चार्जिंग के लिए इनमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12MP कैमरा दिया गया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN