Source :- LIVE HINDUSTAN

Samsung Galaxy S22, Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और कई 2022 में लॉन्च हुए Galaxy स्मार्टफोन को सैमसंग का बड़ा One UI 8.5 अपडेट नहीं मिलने वाला है। यानी की अब यूजर्स को कई बड़े फीचर्स का एक्सेस नहीं मिलेगा:

सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जो लाखों लोगों को परेशान कर सकती है। कंपनी के कई पॉपुलर Galaxy स्मार्टफोन को One UI 8.5 अपडेट नहीं मिलने वाला है। इस लिस्ट में बजट फोन ही नहीं बल्कि कंपनी के फ्लैगशिप फोन Galaxy S22, Galaxy S22 Ultra, Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 जैसे मॉडल भी शामिल हैं। यानी की कई यूजर्स को Samsung के नए AI फीचर्स, बेहतर कस्टमाइजेशन और कई शानदार फीचर्स का फायदा नहीं मिल पाएगा। हालांकि Samsung ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इन डिवाइसेज को One UI 8.5 से बाहर करने की पुष्टि नहीं की है।

One UI 8.5 अपडेट में क्या है खास

Samsung का One UI 8.5 कंपनी के लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स में से एक है। इसमें नया कस्टमाइजेबल क्विक पैनल, बेहतर लॉक स्क्रीन ऑप्शन, अपग्रेडेड Bixby, वायरलेस शेयरिंग फीचर, नया ऑडियो इरेजर और कई AI आधारित सुविधाएं शामिल हैं। कई Galaxy S26 और S25 यूजर्स को यह अपडेट मिल चुका है और Samsung इसे धीरे-धीरे अन्य डिवाइसेज तक पहुंचा रही है।

इन फोन्स को नहीं मिलेगा One UI 8.5 अपडेट

Galaxy S22

Galaxy S22 Plus

Galaxy S22 Ultra

Galaxy S21 FE

Galaxy A73

Galaxy A53

Galaxy A33

Galaxy Z Fold 4

Galaxy Z Flip 4

Galaxy Tab S8

Galaxy Tab S8 Plus

Galaxy Tab S8 Ultra

ये सभी डिवाइसेज 2022 के दौरान लॉन्च किए गए थे और अब इनके लिए One UI 8.5 अपडेट मिलना मुश्किल है।

कौन-कौन से फीचर्स नहीं मिलेंगे

अगर Samsung इन डिवाइसेज के लिए One UI 8.5 अपडेट जारी नहीं करता है, तो यूजर्स कई नए और उपयोगी फीचर्स नहीं मिलेंगे। इस अपडेट में बेहतर AI टूल्स, अपग्रेडेड Bixby, नया Audio Eraser फीचर और पहले से ज्यादा स्मार्ट Quick Share सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Audio Eraser की मदद से वीडियो में मौजूद अनचाहे बैकग्राउंड शोर को आसानी से हटाया जा सकता है, जबकि नया Quick Share Apple डिवाइसेज और अन्य प्लेटफॉर्म के साथ फाइल शेयरिंग को ज्यादा आसान बना सकता है। इसके अलावा One UI 8.5 में लॉक स्क्रीन और होम स्क्रीन कस्टमाइजेशन, बेहतर क्विक पैनल डिजाइन और टाइम जोन कन्वर्टर जैसे फीचर्स भी शामिल बताए जा रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN