Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/Sanjay_G_1793428348151_ijjM_1793428355324_yStI_bf09bc67-ed7a-48fb-9b14-b54dae4dccd1_xSOl.jpg‘मुसाफिर’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक संजय गुप्ता का बाथरूम में गिरने की वजह से निधन हो गया है।
‘कांटे’, ‘मुसाफिर’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में बना चुके निर्देशक संजय गुप्ता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत की वजह रात को घर पर बाथरूम में गिरने से सिर में लगी चोट लगी रही। संजय गुप्ता के निधन के बारे में सुबह पता चला। मुंबई पुलिस ने अभी एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है। जांच में अभी तक किसी प्रकार की साजिश का सुराग नहीं मिला है। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने भी सिर की चोट की पुष्टि की है। संजय गुप्ता का योगदान मनोरंजन जगत में बहुत अहम रहा है और उनके अचानक गुजर जाने की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है।
संजय के निधन से शोक में बॉलीवुड
संजय गुप्ता के करीबी अशोक पंडित ने अपनी पोस्ट में लिखा, “यह बहुत शॉकिंग और दुखद है। अभी पता चला कि मेरे करीबी दोस्त और दिग्गज निर्देशक संजय गुप्ता नहीं रहे। उनका निधन पर घर पर ही सिर में चोट लगने की वजह से हुआ है। एक और टैलेंट, जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गया। वह एक कमाल के स्टोरी टेलर, जीवंत ऊर्जावान शख्सियत और जोशीले फिल्ममेकर थे। उनका जाना हमारी इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। आप बहुत याद आओगे मेरे दोस्त। उनके परिवार और करीबियों को मेरी सांत्वना। ओम शांति।” ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने भी संजय गुप्ता के निधन पर पोस्ट किया है और लिखा- यह बहुत शॉकिंग और दुखद है।
बॉलीवुड के दिग्गजों संग किया काम
मालूम हो कि यामी गौतम और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘काबिल’ में राकेश रोशन और संजय गुप्ता ने साथ काम किया था। मिलाप जावेरी ने संजय गुप्ता के निधन पर लिखा- यह बहुत ज्यादा दुखद खबर है। अभी मैं उनके घर की तरफ ही जा रहा है। इसी तरह तमाम पोस्ट लोगों ने संजय गुप्ता के निधन के बारे में किए हैं। बता दें कि डायरेक्टर अशोक गुप्ता ने बॉलीवुड के कई दिग्गजों के साथ काम किया था। वह एक कमाल के डायरेक्टर होने के साथ ही, दिग्गज प्रोड्यूसर और कहानी लेखक भी थे। संजय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1994 में आई फिल्म ‘आतिश – फील द फायर’ के जरिए की थी।
संजय गुप्ता की आखिरी फिल्म
संजय गु्प्ता ने ही इस फिल्म की कहानी लिखी थी और वही इसके डायरेक्टर भी थे। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और इरफान खान समेत कई दिग्गजों के साथ काम किया। बात संजय गुप्ता की आखिरी फिल्म की करें तो साल 2024 में उन्होंने आखिरी फिल्म बनाई थी। ‘द मिरांडा ब्रदर्स’ नाम से उनकी आखिरी फिल्म साल 2024 में आई थी। इस फिल्म के राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भी संजय गुप्ता ही थे। इस मूवी में हर्षवर्धन राणे और मीजान जाफरी ने लीड रोल किए थे, और यह फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




