Home rss business hindi SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल, जानिए लगातार...

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! 28-30 सितंबर बैंक हड़ताल, जानिए लगातार 5 दिन क्यों नहीं होंगे काम?

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आपका कोई जरूरी बैंकिंग काम ब्रांच जाकर पूरा होना है, तो उसे टालना महंगा पड़ सकता है। जी हां, क्योंकि SBI (State Bank of India) ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित देशव्यापी बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने सलाह दी है कि जिन कामों के लिए ब्रांच या बैंक कर्मचारियों की मदद जरूरी है, उन्हें हड़ताल से पहले पूरा कर लिया जाए। आइए इस स्ट्राइक की मुख्य बातें जानने की कोशिश करते हैं।

दरअसल, UFBU (United Forum of Bank Unions) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल प्रस्तावित की है। इससे पहले 11 सितंबर को भी UFBU की ओर से एक दिन की देशव्यापी हड़ताल की गई थी। यूनियन फोरम ने 26 अक्टूबर से लगातार हड़ताल का भी कार्यक्रम प्रस्तावित किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

26 सितंबर से पहले निपटा लें ब्रांच का काम

SBI की सलाह खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, जिनके बैंक से जुड़े काम ऑनलाइन पूरे नहीं हो सकते। दस्तावेज जमा करने, कुछ चेक संबंधी प्रक्रियाओं या कर्मचारी की सहायता वाले अन्य कार्यों के लिए ब्रांच जाना पड़ सकता है। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर ब्रांच का सामान्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। इसलिए ऐसे कामों को पहले ही निपटाना बेहतर रहेगा।

हालांकि, SBI ने कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसका मतलब यह है कि सभी बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह बंद होंगी, ऐसा जरूरी नहीं है। लेकिन ब्रांच पर निर्भर सेवाओं में देरी या परेशानी की संभावना बनी रह सकती है।

ATM, ADWM और CSP से मिलती रहेगी मदद

अगर हड़ताल के दौरान नकदी की जरूरत पड़ती है, तो ग्राहक ATM और ADWMs (Automated Deposit and Withdrawal Machines) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा उपलब्ध सेवाओं के लिए CSPs (Customer Service Points) का भी उपयोग किया जा सकता है। डेली के डिजिटल बैंकिंग कामों के लिए SBI ने ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इनके जरिए पैसे ट्रांसफर करने, भुगतान करने और कई दूसरे सामान्य लेनदेन ब्रांच जाए बिना किए जा सकते हैं।

26 से 30 सितंबर तक क्यों रखें खास ध्यान?

इस हड़ताल की टाइमिंग ग्राहकों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि 26 और 27 सितंबर को वीकेंड है। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल है, यानी 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिनों के दौरान सामान्य वीकडे ब्रांच एक्सेस उपलब्ध न होने की स्थिति बन सकती है। इसलिए जिन ग्राहकों का काम ब्रांच से जुड़ा है, उनके लिए 26 सितंबर से पहले उसे पूरा करना ज्यादा सुविधाजनक रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN