Source :- LIVE HINDUSTAN
SBI के बाद अब केनारा बैंक ने भी एटीएम ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में संशोधन किया है। केनारा बैंक ने एटीएम निकासी से जुड़े जो बदलाव किए हैं वो 1 सितंबर से ही लागू हैं। बता दें, 1 अक्टूबर से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सैलरी अकाउंट ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से महीने का सिर्फ 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें हर एक ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये प्लस जीएसटी भुगतान करना होगा। मौजूदा लिमिट 10 ट्रांजैक्शन की है।
केनरा बैंक अब कितना फ्री ट्रांजैक्शन दे रहा? (Canara bank ATM Fees)
पहले केनारा बैंक अपने ग्राहकों को 6 फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन करने की अनुमति देता था। जोकि अब घटाकर 5 कर दिया गया है। इसमें फाइनेंशियल और नॉन फाइनेंशियल दोनों शामिल है। एक बार लिमिट क्रॉस कर गए तब हर एक एटीएम की लेन-देन पर पैसा कटेगा।
कितना पैसा देना होगा?
बैंक फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट क्रॉस करने पर हर एक बार के लेन-देन पर 23 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। पहले ऐसे ट्रांजैक्शन के लिए बैंक 20 रुपये प्लस जीएसटी वसूलता था। वहीं, नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की फ्री लिमिट क्रॉस करने पर हर एक बार 5 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।
अगर ट्रांजैक्शन हुआ फेल
यदि ग्राहक के अकाउंट में पैसा कम होने या ना होने की वजह से एटीएम ट्रांजैक्शन फेल हुआ तो अब केनारा बैंक अधिक चार्ज करेगा। बैंक पहले की फीस 17 रुपये से बढ़ाकर 23 रुपये कर दिया है।
अन्य बैंक का एटीएम प्रयोग करने पर देना होगा पैसा
1 सितंबर से केनारा बैंक ने अन्य बैंकों के एटीएम के प्रयोग करने की लिमिट में संशोधन किया है। एक महीने में ग्राहक मेट्रो शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन और नॉन-मेट्रो शहरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन कर सकता है। लिमिट समाप्त होने के बाद ग्राहको को हर एक फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये शुल्क देना होता है। वहीं, नॉन फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 11 रुपये प्लस जीएसटी भुगतान करना होता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




