Home rss business hindi SBI कितना दे रहा है FD पर ब्याज? चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट...

SBI कितना दे रहा है FD पर ब्याज? चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

SBI FD Interest Rate: अगर आपके पास 1 लाख रुपये हैं और आप इसे करीब एक साल के लिए बिना ज्यादा जोखिम के रखना चाहते हैं, तो बैंक की FD एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ज्यादातर लोगों को सरकारी बैंकों की एफडी पर ज्यादा भरोसा होता है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) पर आम लोगों को सबसे ज्यादा भरोसा है। ऐसे में सवाल है कि एसबीआई बैंक एफडी पर कितना इंटरेस्ट दे रहा है। अगर आप 1 लाख रुपये की 365 दिन की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करते हैं तो एक साल बाद कितने रुपये मिलेंगे? आम ग्राहक और सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर अलग है, इसलिए मिलने वाली रकम में भी अंतर होगा।

यह एसबीआई की 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी की दरें हैं, जो 15 दिसंबर 2025 से लागू हैं।

सामान्य नागरिकों के लिए FD पर इंटरेस्ट रेट

एसबीआई में 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.05%, 46 से 179 दिन पर 4.90%, 180 से 210 दिन पर 5.65%, और 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 5.90% ब्याज मिल रहा है।

1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 6.25%, 2 साल से 3 साल से कम पर 6.40%, 3 साल से 5 साल से कम पर 6.30%, जबकि 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 6.05% ब्याज मिल रहा है।

सीनियर सिटीजन के लिए FD पर इंटरेस्ट रेट

सीनियर सिटीजन को 7 से 45 दिन की एफडी पर 3.55%, 46 से 179 दिन पर 5.40%, 180 से 210 दिन पर 6.15%, और 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 6.40% ब्याज मिल रहा है।

1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 6.75%, 2 साल से 3 साल से कम पर 6.90%, 3 साल से 5 साल से कम पर 6.80%, और 5 साल से 10 साल तक की एफडी पर 7.05% ब्याज मिल रहा है।

सबसे ज्यादा सामान्य ग्राहकों के लिए एफडी दर: 6.40%

सबसे ज्यादा सीनियर सिटीजन एफडी दर: 7.05%

इसके अलावा एसबीआई की 444 दिन की अमृत वृष्टि एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45% और सीनियर सिटीजन को 6.95% ब्याज मिलता है।

365 दिन की FD पर SBI कितना ब्याज दे रहा है?

एसबीआई में 365 दिन यानी करीब एक साल की एफडी पर आम ग्राहकों को 6.25% सालाना ब्याज मिल रहा है। वहीं 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के सीनियर सिटीजन को इसा पीरियड के लिए 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।

अगर उम्र 80 साल या उससे ज्यादा है, तो सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85% ब्याज मिलता है। ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू बताई गई हैं।

1 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई सामान्य ग्राहक एसबीआई में 365 दिन के लिए 1 लाख रुपये की एफडी करता है और 6.25% की ब्याज दर मानें, तो एक साल में साधारण हिसाब से करीब 6,250 रुपये का ब्याज बनता है। यानी मूल रकम और ब्याज मिलाकर पैसा करीब 1.06 लाख रुपये हो जाएगा।

हालांकि एफडी में ब्याज का पेमेंट और कंपाउंडिंग बैंक के नियमों के अनुसार होती है, इसलिए मैच्योरिटी अमाउंट साधारण ब्याज से की गई कैलकुलेशन थोड़ी अलग हो सकती है। एफडी कराने से पहले एसबीआई की मौजूदा दर और मैच्योरिटी अमाउंट जरूर चेक करें।

सीनियर सिटीजन को कितना फायदा?

60 साल या उससे अधिक उम्र के ग्राहक को 6.75% की दर मिलती है। 1 लाख रुपये पर एक साल के लिए साधारण हिसाब से ब्याज करीब 6,750 रुपये बैठता है। यानी मैच्योरिटी पर रकम करीब 1.067 लाख रुपये के आसपास हो सकती है, हालांकि पैसा बैंक की कंपाउंडिंग के आधार पर तय होगा।

वहीं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को 6.85% ब्याज मिलता है। 1 लाख रुपये पर साधारण हिसाब से सालाना ब्याज करीब 6,850 रुपये होगा।

सीनियर नागरिकों को क्यों मिलता है ज्यादा ब्याज?

एसबीआई के सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों के मुकाबले एफडी पर 0.50 प्रतिशत ज्यादा ब्याज देता है। सुपर सीनियर सिटीजन को सामान्य दर के मुकाबले अतिरिक्त 0.60 प्रतिशत तक का फायदा मिलता है।

एसबीआई में एफडी का पीरियड न्यूनतम 7 दिन से लेकर अधिकतम 10 साल तक हो सकता है। यानी अगर आपके पास पैसा है जिसे कुछ समय के लिए सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो अपनी जरूरत के हिसाब से एफडी का पीरियड चुन सकते हैं।

FD कराने से पहले ये बात जरूर समझें

एफडी में पैसा लगाने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखना ही काफी नहीं है। टैक्स, समय से पहले एफडी तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और ब्याज के पेमेंट का तरीका भी देखना चाहिए। साथ ही बैंक की वेबसाइट या शाखा से उस दिन लागू ब्याज दर का वैरिफिकेशन कर लेना बेहतर है क्योंकि FD की दरें समय के साथ बदल सकती हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN