Home BUSINESS NEWS HINDI Share Market Live: शेयर मार्केट धड़ाम, IT स्टॉक्स क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक...

Share Market Live: शेयर मार्केट धड़ाम, IT स्टॉक्स क्रैश, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Share Market Today Live 19 June 9:30 AM: शेयर मार्केट क्रैश हो गया है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक के नुकसान के साथ 76605 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 220 अंक नीचे 23943 पर है। इन्फोसिस में 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टीसीएस 6 प्रतिशत लुढ़का है। टेक महिंद्रा 5.52 और एचसीएल टेक 5.26 प्रतिशत नीचे आ गया है। विप्रो में 3.57 प्रतिशत की गिरावट है।

Share Market Today Live 19 June 9:15 AM: शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट है। इसके चलते 5 दिन की तेजी पर आज शुक्रवार को ब्रेक लग गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 557 अंकों के नुकसान के साथ 76852 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 176 अंक नीचे 23991 पर खुला।

Share Market Today Live 19 June 8:00 AM: भारतीय शेयर मार्केट में लगातार पांच कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद शुक्रवार यानी आज मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है। ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेतों के बीच गिफ्ट निफ्टी करीब 191 अंकों की छूट पर कारोबार कर रहा है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी के गैप-डाउन खुलने के संकेत मिल रहे हैं।

गिफ्ट निफ्टी ने बढ़ाई चिंता

सुबह गिफ्ट निफ्टी 24,001 के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी फ्यूचर्स का पिछला बंद 24,192 के आसपास था। इससे संकेत मिल रहे हैं कि भारतीय बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है।

गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बढ़त पर बंद हुआ बाजार

गुरुवार को सेंसेक्स 254 अंक चढ़कर 77,409.98 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 भी 82 अंक मजबूत होकर 24,168 के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल में गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव कम होने से बाजार को समर्थन मिला।

अमेरिका में टेक शेयरों की जोरदार रैली

वॉल स्ट्रीट में गुरुवार को टेक्नोलॉजी शेयरों ने बाजार को नई ऊंचाई पर पहुंचाया। नैस्डैक 1.91% उछला और एसएंडपी 500 में 1.08% की तेजी दर्ज की गई। डॉऊ जोन्स 0.14% चढ़ गया। एनवीडिया 2.95%, AMD 4.86%, इंटेल 10.64% और माइक्रोन 8.70% की तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि स्पेसएक्स के शेयर 3.56% टूट गए।

अमेरिका-ईरान शांति समझौते से राहत

अमेरिका द्वारा ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही सामान्य होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार को राहत मिली है। इससे तेल की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

कच्चा तेल 80 डॉलर से नीचे: ब्रेंट क्रूड 0.84% गिरकर 79.18 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि WTI क्रूड 76 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है।

सोना और चांदी में कमजोरी

मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेड के सख्त रुख के कारण सोने-चांदी में गिरावट जारी है। स्पॉट गोल्ड 4,189 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 65.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। यह लगातार तीसरा सप्ताह है जब सोना साप्ताहिक गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

डॉलर इंडेक्स एक साल के हाई पर

अमेरिकी फेड के संकेतों के बाद डॉलर इंडेक्स 100.80 तक पहुंच गया, जो मई 2025 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। मजबूत डॉलर आमतौर पर उभरते बाजारों और सोने पर दबाव बनाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN