Home मनोरंजन समाचार कॉकटेल 2 के बाद इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार,...

कॉकटेल 2 के बाद इन फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार, कब-कहां हो रहीं रिलीज?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/anticipated_films_imdb_19_06_1781836944826_1781836948194_938c1287-7676-49a9-a988-eb4dadf467fb.png

IMDb Most Anticipated Films: शाहिद कपूर की कॉकटेल 2 रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की रिलीज के बाद जानते हैं बाकी किन हिंदी फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 आज यानी 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। शाहिद की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब कॉकटेल 2 रिलीज हो चुकी है, तो फैंस को इसके बाद किन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है, इसकी लिस्ट आईएमडीबी ने अपडेट की है। आइए जानते हैं आईएमडीबी की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्मों की लिस्ट में कौन सी हिंदी फिल्में शामिल हैं।

  1. वेलकम टू द जंगल

कहां होगी रिलीज: थिएटर

कब होगी रिलीज: 26 जून, 2026

फिल्म/सीरीज के बारे में: फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है। वेलकम टू द जंगल में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अक्षय कुमार, लारा दत्ता, राजपाल यादव, रवीना टंडन, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, यशपाल शर्मा, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर और दिशा पाटनी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है।

2. धमाल 4

कहां होगी रिलीज: थिएटर

कब होगी रिलीज: 10 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: इंद्र कुमार के डायरेक्शन में बनी ये कॉमेडी फिल्म साल 2007 में आई धमाल सीरीज का सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, जावेद जाफरी, ईशा गुप्ता, अंजली आनंद और विजय पाटकर जैसे कलाकार नजर आएंगे।

3. अल्फा

कहां होगी रिलीज: थिएटर

कब होगी रिलीज: तीन जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की अल्फा को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी देखने को मिलेगा। फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे।

4. इक्का

कहां होगी रिलीज: नेटफ्लिक्स

कब होगी रिलीज: 10 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: इक्का को सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सनी देओल, अक्षय खन्ना और दिया मिर्जा नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है। सनी देओल फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आएंगे।

5. प्रीतम पेड्रो

कहां होगी रिलीज: जियो हॉटस्टार

कब होगी रिलीज: 03 जुलाई

फिल्म/सीरीज के बारे में: इस सीरीज को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। सीरीज में बोमन ईरानी, संजय दत्त और विक्रांत मैसी अहम रोल में नजर आएंगे। यह एक कॉमेडी क्राइम ड्रामा फिल्म है।

6. जूही मुही

कहां होगी रिलीज: कलर्स टीवी

कब होगी रिलीज: 29 जून से

फिल्म/सीरीज के बारे में: जूही मुही कलर्स पर शुरू होने वाला सीरियल है। इस डेली सोप में ईशा सिंह एक ऑटिस्टिक बच्ची का किरदार निभाएंगी। इस सीरीयल में झंकार बीट्स एक्टर संजय सुरी भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN