Home LIFESTYLE NEWS HINDI Shayari in hindi: पति के बर्थडे पर लिखें प्यारभरी शायरी और करें...

Shayari in hindi: पति के बर्थडे पर लिखें प्यारभरी शायरी और करें जन्मदिन विश

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पति के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दिल से विश करने के साथ ही अपने मन की बातों को भी जाहिर करना है, जिसमे प्यार झलके तो इन रोमांटिक शायरियों के साथ उन्हें प्यार भरा बर्थडे विश का मैसेज भेज दें या कार्ड में लिखकर सेंड करें।

पति के जन्मदिन को खास बनाना है तो केवल केक कटिंग और सेलिब्रेशन काफी नहीं होगा। हसबैंड के साथ रिश्ते को दिल की गहराई से निभाना है तो दिल की गहराई में उतरकर ही विश भी करें। इन हार्ट टचिंग शायरियों को कार्ड पर लिखें या मैसेज भेजकर दिल से पति को बर्थडे की शुभकामनाएं भेजें।

1- मेरे प्यारे पति, तुम्हारे साथ बिताए हर पल मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं।

तुम्हारी मुस्कान ही मेरी दुनिया को रोशन करती है,

तुम्हारे साथ जीवन का हर दिन एक नई खुशियों की शुरुआत होती है।

Happy Birthday My Love!

2- जब भी तुम मेरे पास होते हो,

मेरी दुनिया पूरी सी लगती है,

और जब तुम दूर होते हो,

तो यह अधूरी सी लगती है।

तुम्हारी खुशियों की दुआ करती हूं, तुम्हारा प्यार ही मेरी ताकत है।

जन्मदिन मुबारक हो पतिदेव!

3- तुम मेरी जिंदगी के सबसे खास इंसान हो,

तुम्हारे बिना मेरी दुनिया सून हो जाती।

तुम्हारे साथ हर राह आसान लगती है,

तुम ही मेरे जीवन के सबसे बड़े खुशियों के खजाने हो।

Happy Birthday Darling

4- तुम्हारी मुस्कान मेरी खुशी है और तुम्हारी हर बात मेरे दिल को सुकून देती है।

इस खास दिन पर तुम्हें ढेर सारी खुशियां और प्यार मिले, यही मेरी दुआ है।

हैप्पी बर्थडे माय लविंग हस्बैंड!

5- तुम मेरी जिंदगी के सबसे प्यारे और सबसे खास इंसान हो,

तुमसे ज्यादा कोई और नहीं समझ सकता मेरी भावनाओं को।

तुम्हारी मुस्कान से मेरी सारी परेशानी दूर हो जाती है,

भगवान हमेशा तुम्हारा साथ दे।

Happy Birthday Husband

6- तुम्हारे साथ बिताए गए हर पल मेरे लिए अनमोल हैं, क्योंकि तुम ही वो हो जो मेरी दुनिया को पूरा बनाते हो। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, हमेशा खुश रहो। हैप्पी बर्थडे पति!

7- मेरी सुबह भी आपसे, शाम भी आप से,

लड़ाई भी आपसे, प्यार भी आपसे

मेरा रोना आपसे मेरा हंसना आपसे,

मेरी हर खुशी आपसे, ये दिल है मेरा

पर धड़कने चलती हैं आपसे

बेशक ये जान है मेरी पर जिंदगी है आपसे

हैप्पी बर्थडे माई लव

8- माना की हम लड़ते बहुत है

मगर प्यार भी तुम से करते बहुत है

हमारे गुस्से की वजह से नाराज हो ना जाना

हम गुस्सा ऊपर से प्यार दिल से करते हैं तुमसे

हैप्पी बर्थडे डियर हसबेंड

9- मेरे जीवनसाथी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं, हमेशा खुश रहो।

10- प्रिय पति, आपका साथ मेरी जिंदगी का सबसे सुंदर तोहफा है।

11- जन्मदिन मुबारक हो मेरे हमसफर, आपकी हर इच्छा पूरी हो।

12- मेरे प्यारे पति को ढेर सारा प्यार और जन्मदिन की शुभकामनाएं।

13- तेरी मुस्कान से मेरी हर सुबह रोशन होती है,

तेरे साथ से मेरी हर खुशी पूरी होती है।

रब से बस इतनी-सी दुआ है हर जन्म में,

मेरा हाथ थामने वाला तू ही हो,

और मेरी हर कहानी का खूबसूरत अंत भी तू ही हो।

14- जन्मदिन मुबारक हो मेरे हमसफर,

तुम सिर्फ मेरे पति नहीं, मेरी पूरी दुनिया हो।

15- मेरी हर खुशी का राज हो तुम,

मेरी धड़कनों की आवाज़ हो तुम,

जन्मदिन पर बस इतनी दुआ है मेरी,

मेरी हर जन्म की चाहत हो तुम।

16-तुम साथ हो तो हर दिन खास लगता है,

तुम्हारे बिना दिल उदास लगता है,

जन्मदिन पर रब से बस यही मांगती हूं,

हर जन्म में तुम ही मेरे पास रहो।

17- मेरी मुस्कान की वजह हो तुम,

मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत दुआ हो तुम,

आज तुम्हारा जन्मदिन है मेरे हमसफर,

मेरे लिए तो हर दिन का सबसे प्यारा तोहफा हो तुम।

18- चांद भी फीका लगे तुम्हारी मुस्कान के आगे,

फूल भी कम खूबसूरत लगें तुम्हारे प्यार के आगे,

जन्मदिन मुबारक हो मेरे हमसफर,

यूं ही उम्रभर रहना मेरे दिल के सबसे करीब।

19- रिश्ता हमारा यूं ही प्यार से महकता रहे,

हर पल तुम्हारा हाथ मेरे हाथ में रहता रहे,

जन्मदिन पर दिल से यही दुआ है मेरी,

तुम्हारा हर सपना मेरी आंखों के सामने पूरा होता रहे।

20- तुम मिले तो जिंदगी को एक खूबसूरत नाम मिला,

मेरे हर अधूरे ख्वाब को मुकाम मिला,

आज तुम्हारे जन्मदिन पर बस इतना कहूंगी,

तुम्हारे रूप में मुझे मेरा सबसे प्यारा इनाम मिला।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN