Source :- LIVE HINDUSTAN
Sunday Suvichar: संडे के दिन को खास बनाना है तो अपनों के साथ खुद से मिलने की कोशिश करें। भगवान को धन्यवाद बोलें और अपने दिन को किसी अच्छे काम से शुरू करें। जैसे अपनों को संडे के दिन भगवान की प्रेरणा और पॉजिटिविटी से भरे मैसेज भेजना।
संडे का दिन बेहद खास होता है। काम की भागदौड़ से दूर आराम का दिन, जब आप खुद को महसूस करते हैं, अपनों से मिलते हैं और उन रिश्तों को जीतें है जो बाकी के दिनों में काम की व्यस्तता के बीच पीछे छूट रहे होते हैं। ऐसे ही अपनों को भेजें संडे मॉर्निंग में ये सुविचार। जिन्हें पढ़कर मिलेगा सही ज्ञान का एहसास।
संडे सुविचार के साथ करें दिन की शुरुआत
1- दिल के रिश्ते का कोई नाम नहीं होता
हर रिश्ते का कोई मुकाम नहीं होता
अगर निभाने की चाहत हो दोनों तरफ से
तो कोई भी रिश्ता नाकाम नहीं होता।
गुड मॉर्निंग
2- सुबह एक नई शुरुआत है,
एक नया आशीर्वाद
एक नयी आशा है,
ये एक परफेक्ट दिन है क्योंकि
ये भगवान का उपहार है।
शुभ रविवार
3- थमती नहीं जिंदगी कभी किसी के बिना,
लेकिन यह गुजरती भी नहीं अपनों के बिना।
शुभ प्रभात
4- बरसात आए तो जमीन गीली ना हो
धूप आए तो सरसों पीली ना हो
ए दोस्त तूने यह कैसे सोच लिया कि
तेरी याद आए और पलकें गीली ना हो।
गुड मॉर्निंग
5- वाणी और पानी दोनों में छवि नजर आती है,
पानी स्वच्छ हो तो
चित्र नजर आता है
वाणी अच्छी हो तो
चरित्र नजर आता है।
शुभ प्रभात
6- घमंड किस बात का करना है
मिट्टी के बने हो मिट्टी में मिल जाओगे
रोते हुए आए थे,रुलाते हुए चले जाओगे
7- अहंकार मत करो किसी को कुछ दे कर
देने वाला तो वो है, ये तो उस की कृपा है
कि दिलवाने के लिए उसने तुम्हारे हाथों को चुना है।
8- संसार में सबसे श्रेष्ठ संबंध भगवान के साथ ही है,
जिसमे कभी भी दुख नहीं मिलता।
9- खुश रहने का एक ही मंत्र है
लोगों की बातों को दिल पर ना लो
और अपनी सोच को साफ रखो।
10- गुस्सा एक ऐसा हथियार है जिसे आप चलाते तो दूसरों पर वार करने के लिए हैं, लेकिन
ये वार भी आप पर ही करता है नुकसान भी आप का ही करता है।
11- किसी से बदला लेने में समय ना व्यर्थ करें,
क्योंकि जो आपको चोट पहुंचाते हैं, वे अपने कर्म का स्वयं सामना करेंगे।
12- जुबान धोखा दे सकती है, पैसा साथ छोड़ सकता है, वक्त पलट सकता है, पर कर्म कभी नहीं छिपते, ये युगों तक गूंजते हैं।
13- शरीर को ज्यादा मत चमकाओ
ना तो गुरुर करो
क्योंकि इसे तो मिट्टी में मिल जाना है,
चमकाना है तो अपने कर्म को चमकाओ
क्योंकि इसे ही परमात्मा के घर ले जाना है।
14- जिंदगी में समय कैसा भी आ जाए
भगवान पर विश्वास हमेशा बनाए रखें क्योंकि
यह वक्त को कभी भी बदल सकते हैं,
भगवान चाहे तो एक रंक को राजा बना सकते हैं।
15- कहते हैं दूसरों की खुशी में,
अपनी खुशी देखना, एक बहुत बड़ा हुनर है,
और जो इंसान ये हुनर सीख जाता है
वो कभी भी दुखी नहीं होता।
16- जो इंसान सच्चाई के रास्ते पर चलता है,
उसके जीवन में परेशानी जरूर आती है, उसकी नाव कभी डूबती नही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





