Source :- LIVE HINDUSTAN
Silver Rate Today: दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में आज 7 जुलाई को चांदी सस्ती हुई है। आज एक ही दिन में चांदी के भाव में 3800 रुपये की गिरावट आ गई है। कल चांदी का भाव 2.36 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी का भाव 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी चांदी के गहने खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि मंगलवार 7 जुलाई को चांदी का रेट क्या रहा।
दिल्ली में चांदी का रेट
दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,32,405 रुपये पर है। यहां चांदी का दाम 3800 रुपये कम हुआ है। यानी, आप ज्वैलरी खरीदने जा रहे हैं तो दिल्ली में 10 ग्राम चांदी का रेट 2,324 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 23,240 रुपये रहेगा। कल चांदी का दाम 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
यूपी में चांदी का रेट
यूपी की राजधानी लखनऊ में चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। यहां चांदी का भाव 4,797 रुपये प्रति किलोग्राम कम हो गया है। अभी चांदी का भाव 2.33,297 रुपये प्रति किलोग्राम पर चांदी का भाव कारोबार कर रहा है। कल चांदी का दाम 2,38,094 रुपये पर बंद हुआ था। मुंबई में चांदी का भाव 2,32,131 रुपये प्रति किलोग्राम है। यहां दाम 4,309 रुपये कम हुआ है।
बिहार में चांदी का रेट
बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,31,656 रुपये रहा। यहां आज सिल्वर 4,549 रुपये सस्ता हो गया है। कल यहां चांदी 2280 रुपये महंगी हुई थी लेकिन आज यहां गिरावट रही।
राजस्थान में चांदी का भाव
राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,31,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां चांदी 4,345 रुपये सस्ती हुई है। जयपुर में कल चांदी का दाम 2,36,205 रुपये पर बंद हुआ था। यहां कल चांदी 2280 रुपये महंगी हुई थी।
| चांदी का भाव | 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) | 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 2,32,405 | 2,324 |
| मुंबई | 2,32,131 | 2,321 |
| यूपी | 2,33,297 | 2,332 |
| बिहार | 2,31,656 | 2,316 |
| राजस्थान | 2,31,860 | 2,318 |
| हरियाणा | 2,31,920 | 2,319 |
| पंजाब | 2,31,920 | 2,319 |
इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का रेट
चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज अच्छी खबर है। घरेलू सर्राफा बाजार में मंगलवार 7 जुलाई को चांदी की कीमतों में गिरावट रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी दबाव में रही, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर करीब 2 फीसदी फिसलकर 60.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। ऐसे में ज्वेलरी खरीदने वालों और निवेशकों के लिए यह कीमतों पर नजर रखने का अच्छा मौका हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




