Home BUSINESS NEWS HINDI 12 महीने में 1,00,000 तक पहुंच सकता है सेंसेक्स, Morgan Stanley ने...

12 महीने में 1,00,000 तक पहुंच सकता है सेंसेक्स, Morgan Stanley ने कहा, ‘25% चांस’

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sensex outlook in 12 months: सेंसेक्स आने वाले 12 महीनों में 1,00,000 तक पहुंच सकता है। यह कहना है कि ब्रोकरेज हाउस Morgan Stanley का। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर तेजी जारी रहती है तब की स्थिति में बीएसई सेंसेक्स उछाल के साथ एक लाख के स्तर तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में मौजूदा हालात में 1 लाख तक पहुंचने की संभावना 25 प्रतिशत है।

क्यों किया जा रहा है इस तरह का दावा? (Sensex latest Updates)

Morgan Stanley ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर कच्चे तेल का दाम 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना रहता है, भारत की ट्रेड स्थिति में सुधार होता है और ऐसी पॉलिसी को आगे बढ़ाया जिससे इकनॉमी और मजूबत बने। इन परिस्थितियों में सेंसेक्स 1,00,000 तक पहुंच सकता है। Morgan Stanley की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस स्थिति में वित्त वर्ष 2026 से 2029 तक सेंसेक्स की कमाई 19 प्रतिशत के सालाना दर से बढ़ेगी।

सामान्य स्थिति में 89000 तक पहुंचने की संभावना

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेस स्थिति में सेंसेक्स 12 महीने में 89000 तक पहुंच सकता है। यह प्रोजेक्शन मैक्रोइकनॉमिक स्टेबिलिटी और प्राइवेट सेक्टर में इवेस्टमेंट में तेजी के आधार पर जतायाजा रहा है। इन परिस्थितियों में सेंसेक्स की कमाई वित्त वर्ष 2029 तक 16 प्रतिशत के कंपाउंड एनुअल ग्रोथ से आगे बढ़ेगी। बता दें, Morgan Stanley ने इस स्थिति की संभावना 50 प्रतिशत बताया है।

गिरावट की स्थिति में कहां जाएगा सेंसेक्स

रिपोर्ट के अनुसार अगर गिरावट की स्थिति रही तो सेंसेक्स अगले साल 66000 अंक तक लुढ़क जाएगा। Morgan Stanley ने इसकी संभावना 25 प्रतिशत जताई है।

ब्रोकरेज हाउस के अनुसार धारणा में सुधार की संभावना तब बनेगी जब एआई को लेकर विश्व भर में कैपिटल एक्सपेंडिचर कम होगा। या फिर भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आए। Morgan Stanley का मानना है कि एफपीआई के इंफ्लो के लिए ढांचागत सुधार किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार अगले 5 साल के दौरान भारत का जीडीपी के अनुपात में इनवेस्टमेंट 37.50 प्रतिशत बढ़ेगा।

ब्रोकरेज हाउस वित्तीय, इंडस्ट्रीयल और आईटी को लेकर अब भी ओवरवेट वाले विचार पर कायम है। वहीं, एनर्जी, मैटेरियल्स, यूटिलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर को अंडरवेट करार दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN