Home BUSINESS NEWS HINDI Silver Rate Today: आज मंगलवार 30 जून को चांदी हुई सस्ती, जानिये...

Silver Rate Today: आज मंगलवार 30 जून को चांदी हुई सस्ती, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में कितना कम हुआ सिल्वर रेट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: आज बुलियन मार्केट में 30 जून को चांदी में गिरावट आई है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2,19,412 रुपये पर है। कल चांदी का भाव सुबह 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था लेकिन शाम में बुलियन मार्केट में 2.19 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। अगर आप भी चांदी के गहने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि मंगलवार 30 जून को सिल्वर रेट क्या रहा।

जनवरी के पीक से 1.90 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

साल की शुरुआत में MCX पर चांदी का भाव 4,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था। अब चांदी का भाव 2,19,400 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। अगर चांदी के पीक लेवल से तुलना करें तो बीते पांच महीने में चांदी का भाव अपने पीक से 1.90 लाख रुपये कम हो गया है। अभी भी चांदी के भाव में लगातार गिरावट जारी है। अब ये देखना होगा कि चांदी का भाव आने वाले महीनों में कितना और कम होता है।

देश के बड़े शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,19,414 रुपये है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,194 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 21,940 रुपये है। कल चांदी के भाव में 887 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,19,414 2,194
मुंबई 2,19,631 2,196
यूपी 2,21,167 2,211
बिहार 2,19,412 2,194
राजस्थान 2,19,412 2,194
हरियाणा 2,19,412 2,194
पंजाब 2,19,412 2,194

यूपी में चांदी का भाव

लखनऊ में चांदी का दाम अभी 2,21,167 रुपये रहा। यहां कल चांदी के दाम में 894 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट रही। मुंबई में 30 जून को चांदी का भाव 2,19,631 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं, हैदराबाद में चांदी का दाम 2,19,850 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

बिहार के पटना में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में आज मंगलवार को चांदी का भाव 2,19,412 रुपये रहा। यहां कल चांदी के भाव में 887 रुपये में हुआ। राजस्थान के जयपुर में भी चांदी का भाव 2,19,412 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

चांदी के भाव कम होने से बढ़ी सेल

पिछले कुछ हफ्तों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आने सेल बढ़ी है। ज्वैलर्स के मुताबिक दाम कम होने से सर्राफा बाजार में खरीदारी बढ़ी है। साथ ही काफी ग्राहक दाम कम होने के डर से घर में रखा गोल्ड और चांदी बेच रहे हैं। ज्वैलर्स के मुताबिक अगर आने वाले त्योहारों के समय दाम और कम होते हैं तो इसका फायदा बिक्री में नजर आएगा।

क्यों आ रही है सोने-चांदी में गिरावट?

सोने-चांदी के दाम में घरेलू कारणों से ज्यादा इंटरनेशल कारणों से कीमतों में गिरावट आ रही है। ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने, डॉलर के मजबूत होने और सेफ निवेश के ऑप्शन के तौर पर सोने-चांदी की मांग घटने का असर कीमतों पर नजर आया है। यही कारण है कि इंटरनेशनल मार्केट में दाम कम हुए हैं। इसका असर घरेलू बुलियन मार्केट में भी कीमतों में नजर आ रहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN