Home BUSINESS NEWS HINDI Silver Rate Today:दिल्ली-यूपी-बिहार में सस्ती हुई चांदी, अभी खरीदना सही, या करें...

Silver Rate Today:दिल्ली-यूपी-बिहार में सस्ती हुई चांदी, अभी खरीदना सही, या करें इंतजार?

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Silver Rate Today: बुलियन मार्केट में आज गुरुवार 2 जुलाई को चांदी के भाव में गिरावट रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव 1,145 रुपये कम हुआ है। दिल्ली, यूपी बिहार में एक किलाग्राम चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये रहा। कल चांदी का भाव 2.28 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। ये 2200 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुआ था। अगर आप भी चांदी खरीदने या निवेश करने का प्लान कर रहे हैं तो जान लीजिए कि आज गुरुवार 2 जुलाई को सिल्वर का दाम कितना कम हुआ है।

दिल्ली में चांदी का रेट

दिल्ली के बुलियन मार्केट में एक किलोग्राम चांदी का रेट 2,27,155 रुपये पर है। यानी, 10 ग्राम चांदी का रेट 2,271 रुपये और 100 ग्राम चांदी का भाव 22,710 रुपये रहा। आज चांदी के भाव में 1145 रुपये की गिरावट रही। कल यहां चांदी हरे निशान में बंद हुई थी।

यूपी में चांदी का रेट

लखनऊ में चांदी का दाम अभी 2,29,327 रुपये रहा। यहां आज चांदी का दाम 799 रुपये कम हुआ है। मुंबई में चांदी का भाव 2,27,427 रुपये प्रति किलोग्राम है। यहां दाम 1101 रुपये कम हुआ है।

बिहार में चांदी का भाव

बिहार की राजधानी पटना में चांदी का भाव 2,27,200 रुपये रहा। यहां आज चांदी का भाव 1100 रुपये कम हुआ है। यहां कल बुधवार को चांदी का भाव 2,28,300 रुपये रही। कल यहां चांदी 2200 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुई थी।

चांदी का भाव 1 किलोग्राम चांदी का रेट (रुपये में) 10 ग्राम चांदी का रेट (रुपये में)
दिल्ली 2,27,155 2,271
मुंबई 2,27,427 2,274
यूपी 2,29,327 2,293
बिहार 2,27,200 2,272
राजस्थान 2,27,110 2,271
हरियाणा 2,27,320 2,273
पंजाब 2,27,320 2,273

राजस्थान में चांदी का भाव

राजस्थान के जयपुर में चांदी का भाव 2,27,800 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यहां चांदी सिर्फ 500 रुपये सस्ती हुई है। कल चांदी का भाव 2,28,300 रुपये पर बंद हुआ था। यहां भी कल चांदी 2200 रुपये की बढ़त के साथ बंद हुई।

अपने पीक से 1.90 लाख रुपये सस्ती हुई चांदी

साल की शुरुआत में चांदी का भाव करीब 4.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ चुका है। यानी चांदी का दाम अपने पीक से करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुकी है। ऐसे में निवेशकों के मन में यही सवाल है कि क्या सिल्वर में निवेश करने का सही समय है। या चांदी का दाम और कम होने का इंतजार करना सही होगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN