Home - Sony ने लॉन्च किए 3 नए पार्टी स्पीकर, 2150W तक पावर और...

Sony ने लॉन्च किए 3 नए पार्टी स्पीकर, 2150W तक पावर और ₹15 हजार तक कैशबैक ऑफर्स

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Sony ने भारत में ULT POWER SOUND सीरीज के तीन नए पार्टी स्पीकर लॉन्च किए हैं, जिनमें 2150W तक पावर और 360 डिग्री साउंड मिलता है। ULT TOWER 5 और TOWER 7 की सेल 8 अक्टूबर से, जबकि ULT TOWER MAX की सेल 15 नवंबर से शुरू होगी।

Sony India ने अपनी ULT POWER SOUND सीरीज में तीन नए पार्टी स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने सेकेंड जेनरेशन ULT TOWER 5, ULT TOWER 7 और ULT TOWER MAX लॉन्च किए हैं। नए मॉडल दमदार बास, बेहतर साउंड प्रेशर, 360 डिग्री साउंड और पार्टी के दौरान बेहतर लाइटिंग के साथ आते हैं। कंपनी का कहना है कि इन्हें घर की छोटी पार्टी से लेकर बड़े आउटडोर इवेंट्स तक के लिए डिजाइन किया गया है।

सम्बंधित सुझाव

ULT TOWER 5

नई सीरीज में ULT TOWER 5 सबसे अफॉर्डेबल मॉडल है। इसे ऑफर्स के बाद 32,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि MRP पूरे 44,490 रुपये रखा गया है। इसमें 300W साउंड आउटपुट के साथ नया 230mm वूफर, दो ट्वीटर और ULT POWER SOUND मोड मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह डीप बास और पावरफुल साउंड प्रेशर दे सकता है। इसमें 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है और यह IPX4 वॉटर रेसिस्टेंस के साथ आता है।

ULT TOWER 5 में चार हैंडल दिए गए हैं और इसे खड़ा या लिटाकर दोनों तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 56 एलईडी वाली नई लाइटिंग दी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले काफी ज्यादा है। Beat, Wave और Mellow जैसे लाइटिंग मोड पार्टी के माहौल के मुताबिक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3, USB-C, USB-A, RCA और XLR इनपुट/आउटपुट के साथ माइक्रोफोन इनपुट भी मिलता है। इसमें DJ इनपुट, कराओके, Party Chain और Stereo Pair जैसे फीचर भी हैं।

ULT TOWER 7

ULT TOWER 7 का ऑफर प्राइस 49,990 रुपये है और इसका MRP 64,990 रुपये रखा गया है। यह 420W पावर के साथ आता है और इसमें 280mm का वूफर, रियर ट्वीटर और फ्रंट-रियर साउंड सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 360 डिग्री पार्टी साउंड देने के लिए तैयार किया गया है। इसमें ULT1, ULT2 और LIVE FLAT जैसे साउंड मोड के साथ 10-बैंड इक्वलाइजर भी मिलता है।

सम्बंधित सुझाव

ULT TOWER 7 में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ, IPX4 रेटिंग, चार हैंडल और बेहतर रियर व्हील दिए गए हैं। इसमें 72 एलईडी की लाइटिंग है। DJ के लिए XLR/RCA इनपुट, USB-C कनेक्टिविटी, कई स्पीकर को वायर के जरिए जोड़ने का विकल्प और कम लेटेंसी वाला DSP दिया गया है। कराओके के लिए माइक्रोफोन वॉल्यूम और इको कंट्रोल भी मिलता है।

ULT TOWER MAX

सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल ULT TOWER MAX है। इसका MRP पूरे 1,74,990 रुपये है, जबकि बेस्ट-बाय प्राइस 1,39,990 रुपये रखा गया है। इसमें 2150W पावर आउटपुट के साथ तीन 280mm वूफर दिए गए हैं। दो वूफर आगे और एक पीछे की तरफ है। इसके अलावा दो मिडरेंज और चार ट्वीटर मिलते हैं, जिससे 360 डिग्री साउंड का दावा किया गया है। इसमें 100 एलईडी की लाइटिंग भी है।

ULT TOWER MAX को बड़े आयोजनों और DJ पार्टियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें XLR/RCA DJ इनपुट, USB-C, मल्टी-स्पीकर कनेक्शन, Stereo Pair और कराओके फीचर मिलते हैं। इसे खड़ा या लिटाकर दोनों तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

कैशबैक और वायरलेस माइक फ्री

खास लॉन्च ऑफर के ULT TOWER MAX के साथ 19,990 रुपये कीमत वाला Dual Wireless MIC फ्री दिया जाएगा और 15,000 रुपये तक का कैशबैक भी मिलेगा। ULT TOWER 7 पर 4,999 रुपये और ULT TOWER 5 पर 3,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN