Home मनोरंजन समाचार Spoiler Alert: अनुपमा की कोशिशें होंगी नाकाम, अंश को शादी से उठा...

Spoiler Alert: अनुपमा की कोशिशें होंगी नाकाम, अंश को शादी से उठा ले जाएगी पुलिस

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/27/1200x900/Spoiler_AN_1782525157668_1782525162910_26aabb0f-31d2-475a-861a-22e6decb6b84.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को एक महाट्विस्ट देखने को मिलेगा। अंश की शादी से उसे पुलिस उठाकर ले जाएगी। यह सब होगा गौतम गांधी की एक घटिया चाल की वजह से।

अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड कई सारे सवाल लेकर आने वाला है, जिनके जवाब जानने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। होगा यह कि गौतम गांधी अपने वादे का पक्का निकलेगा और वह अनुपमा के परिवार से ऐसी दुश्मनी निभाएगा कि हर कोई हक्का बक्का रह जाएगा। अनुपमा के पांव तले जमीन खिसक जाएगी और गौतम ऐसी स्थिति पैदा कर देगा कि कोई कुछ नहीं कर पाएगा। तो चलिए जानते हैं कि रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आपको कौन से महाट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं।

अंश की मेहंदी में आएगा महाट्विस्ट

मेकर्स ने सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि शाह हाउस में धूमधाम से अंश-प्रेरणा की मेहंदी सेरिमनी चल रही होगी। सभी बहुत खुश होंगे। नाच गाना चल रहा होगा। प्रेरणा ने अपनी हथेली पर मेहंदी से अंश का नाम लिखा होगा। मैचिंग आउटफिट में हर कोई जमकर इस प्रीवेडिंग इवेंट को एन्जॉय कर रहा होगा। लेकिन तभी कुछ ऐसा होगा, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी। अचानक शाह निवास की चौखट पर पुलिस आ धमकेगी। हर कोई हक्का-बक्का रह जाएगा, लेकिन जब पुलिस के आने की वजह सामने आएगी, तब और भी बड़ा झटका लगेगा।

मॉलेस्टेशन के केस में फंसेगा अंश

पुलिस आकर सबसे पहले यही पूछेगी कि यहां पर अंश शाह कौन है। जब अंश सामने आएगा तो पुलिस बताएगी कि आपके खिलाफ छेड़छाड़ करने का आरोप है। हर कोई सन्न रह जाएगा, क्योंकि सभी को पता है कि अंश ऐसा लड़का नहीं है, लेकिन सवाल यह उठेगा कि आखिर यह FIR करवाई किसने? दिग्विजय जब पुलिस से पूछेगा कि यह कम्प्लेंट किसने कराई, तो पुलिस से पहले एक लड़की की आवाज सुनाई पड़ेगी। यह लड़की घर में दाखिल होते हुए कहेगी कि मैंने कराई है कम्प्लेंट। यह वही लड़की होगी, जो बैचलर्स पार्टी के दौरान मिली थी।

शादी से उठाकर ले जाएगी पुलिस

लाख कोशिशों के बावजूद अनुपमा अपने पोते को बचा नहीं पाएगी और पुलिस उसे उसकी मेहंदी से उठाकर ले जाएगी। अनुपमा को बदहवास होकर पुलिस की गाड़ी के पीछे भागते दिखाया गया है। अंश उसे आवाज देगा, लेकिन अनु कुछ नहीं कर पाएगी। इधर पीछे शाह निवास में गौतम गांधी और यह लड़की एक दूसरे को देखकर मुस्कुराएंगे। साफ है कि दोनों मिले हुए हैं और गौतम गांधी ने ही अंश पर झूठा इल्जाम लगाने के इस लड़की को भेजा है। अब सवाल यह है कि क्या अंश की जमानत होगी? क्या इस घटना की वजह से उसके और प्रेरणा के बीच फासले आ जाएंगे? क्या अनुपमा यह गुत्थी सुलझा पाएगी? क्या गौतम को उसके किए की सजा मिलेगी?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN