Home मनोरंजन समाचार Spoiler Alert: अनुपमा की कोशिश होगी कामयाब, अंश को यूं मिलेगी जमानत,...

Spoiler Alert: अनुपमा की कोशिश होगी कामयाब, अंश को यूं मिलेगी जमानत, लेकिन गौतम का क्या?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/30/1200x900/Anupamaa_Next_1782793231780_1782793239514_2e63465e-da0e-4dcc-a345-f10fedd70eb6.jpg

Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अनुपमा की कोशिशें कामयाब होंगी और वह फाइनली अपने पोते को जेल से छुड़ा लाएगी।

Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: अनुपमा सीरियल का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा की कोशिशें रंग लाएंगी और वह अपने पोते अंश को लॉकअप से छुड़ा लाएगी। इतना ही नहीं, इसके बाद शादी की रस्में एक बार फिर शुरू होंगी। प्रेम और राही भी अंश की बेगुनाही साबित करने में अनुपमा की भरसक मदद करेंगे, लेकिन उस लड़के और लड़की का क्या होगा जिन्होंने अंश को फंसाया था? क्या गौतम गांधी का सच सबके सामने आएगा? चलिए जानते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड में आने वाले ट्विस्ट और स्पॉयलर वीडियो में मेकर्स ने किन चीजों की झलक दी है।

राही को पता चलेगा कोई बड़ा राज?

अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि जब प्रेम आखिरकार उस लड़के को पकड़ लेगा और फिर दोनों की हाथापाई शुरू हो जाएगी। मारपीट के दौरान राही अचानक प्रेम को जोर से आवाज देगी। अब सवाल यह है कि क्या राही को कुछ पता चला है? क्या वह प्रेम की जान को लेकर फिक्रमंद है, या फिर मामला कुछ और है? इस सवाल का जवाब हमें अपकमिंग एपिसोड में मिलेगा। इधर यह सब चल रहा होगा और उधर अनुपमा उस चौखट पर पहुंच जाएगी, जिसका पता उसे सड़कों पर पूछताछ के दौरान एक लड़की से मिला होगा।

अंश को वापस छुड़ा लाएगी अनुपमा

यह उसी लड़की का घर होगा, जो उस दिन कैफे में वीडियो बना रही थी और माना जा रहा था कि इस वीडियो की वजह से अनुपमा का अंश बेगुनाह साबित हो सकता है। अनुपमा इस लड़की को अपनी कहानी सुनाएगी और दिग्विजय भी कहेगा कि अगर वो कुछ मदद कर सके तो एक बेकसूर को बचाया जा सकेगा। लड़की मदद के लिए तैयार हो जाएगी। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि यह लड़की अनुपमा को वह वीडियो फुटेज दे देगी। इसे लेकर अनुपमा सीधे भागी हुई पुलिस स्टेशन पहु्ंचेगी और यह वीडियो पुलिस को दिखाएगी। पुलिस अंश को रिहा करने की बात मान जाएगी और इस तरह अनुपमा फिर जीतेगी।

गौतम और उस कपल का क्या होगा?

अंश की हल्दी की रस्म शुरू होगी, लेकिन इसमें कोठारी परिवार के लोग नजर नहीं आ रहे हैं। बात करें कि अंश को फंसाने वाले कपल का क्या हुआ और गौतम गांधी की चाल पकड़ी गई या नहीं, इस सवाल का जवाब प्रोमो वीडियो में नहीं दिया गया है। इस सवाल का जवाब जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फैन थ्योरीज की मानें तो गौतम गांधी की पोल अभी नहीं खुलेगी, बल्कि अंश की शादी वाले दिन धमाकेदार अंदाज में अनुपमा इस राज से पर्दा उठाएगी और एक बार फिर दर्शकों को सीरियल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN