Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/Anupamaa_Aspo_1780109764508_1780109771124_5d62ad9b-1645-4c4b-8976-4e8ddf0448ba.jpgAnupamaa Spoiler Alert: अनुपमा जब किसी तरह दिग्विजय को मना लेगी और उसके कैफे को एक नई उड़ान देने की कोशिश करेगी, तो प्रेम उसके पैरों की बेड़ी बन जाएगा। वह धोखे से न सिर्फ अनुपमा का दिल तोड़ेगा, बल्कि दिग्विजय की हिम्मत भी तोड़ देगा।
Anupamaa Spoiler Alert: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। सीरियल के नए स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा और दिग्विजय एक बार फिर हिम्मत जुटाकर अपने कैफे को चलाने की लड़ाई शुरू करेंगे। दोनों शक्ति वोहरा प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में प्रेजेंटेशन के लिए जाएंगे, ताकि वहां से खाने का बड़ा ऑर्डर उठा सकें। अनुपमा और दिग्विजय अपने कैफे की पूरी कहानी के साथ-साथ यहां प्रेजेंटेशन में अपनी डिशेज भी इस कंपनी के बड़े अधिकारियों को चखाएंगे। प्रेजेंटेशन खत्म होने तक कंपनी के मालिक इतने खुश होंगे कि हाथों-हाथ यह कॉन्ट्रैक्ट अनुपमा को दे देंगे।
लव यू जिंदगी कैफे में फिर आएंगी खुशियां
अनुपमा और दिग्विजय जब कैफे वापस लौटेंगे तो बंकू, ईशानी, माही, किंजल, जया, अंश और प्रेरणा उनका इंतजार कर रहे होंगे। सभी बहुत एक्साइटेड होकर अनुपमा से पूछेंगे कि ऑर्डर मिल गया ना? जवाब में अनुपमा कहेगी- हां, मिल गया। सभी लोग इस जीत को सेलिब्रेट करेंगे। म्यूजिक चलाकर दिग्विजय समेत सभी लोग झूमेंगे-गाएंगे। ऑर्डर तैयार करने में दिग्विजय और अनुपमा अपनी पूरी जान लगा देंगे, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा और दिग्विजय कंपनी के लिए खाने का ऑर्डर लेकर निकल रहे होंगे।
धोखा देकर अनुपमा से ऑर्डर छीनेगा प्रेम
कैफे से बाहर कदम रखते हुए अनुपमा और दिग्विजय के होश उड़ जाएंगे। सामने से प्रेम भी वैसा ही बड़ा सा बॉक्स लेकर बाहर आ रहा होगा, और इस पर भी शक्ति वोहरा कंपनी के नाम का स्टिकर लगा होगा। अनुपमा और दिग्विजय को माजरा समझते देर नहीं लगेगी। ऊपर से प्रेम की कुटिल मुस्कान सब कुछ बयां कर रही होगी। प्रेम ने धोखा देकर अनुपमा और दिग्विजय के कैफे से उनका ऑर्डर छीना होगा। प्रेम ने ऐसा पारितोष और पाखी की मदद से किया होगा और इसमें श्रुति ने भी उसका पूरा साथ दिया होगा। अब देखना यह है कि प्रेम ने यह बाजी किस तरह अनुपमा के हाथ से छीनी, इसके लिए आपको एपिसोड देखना होगा।
प्रेम और प्रेरणा के बीच होगी तीखी बहस
अनुपमा की आंखों में आंसू और दिग्विजय के चेहरे पर मायूसी होगी। यह देखकर प्रेरणा अपना आपा खो देगी और प्रेम पर चिल्लाते हुए कहेगी- तूने हमसे हमारा ऑर्डर छीना है। बजाए शर्मिंदगी महसूस करने के प्रेम इसमें फक्र महसूस करेगा और कहेगा- अरे इन्होंने तो हमसे हमारी खुशियां छीन लीं, हमसे हमारी कर्मचारी (प्रेरणा) चुरा ली। खेल सिर्फ अनुपमा जोशी नहीं खेल सकती, हम भी खेल सकते हैं। प्रेम गुस्से में सोचने-समझने की क्षमता खो चुका है, वह अनुपमा से कहेगा- मैं आपके इस लव यू जिंदगी कैफे को बर्बाद कर दूंगा, यह मेरा ओपन चैलेंज है। वह किसी भी सूरत में बस अनुपमा को हराना चाहता है और हर बार मुंह की खाता है, शो में आगे क्या होगा? जानने के लि जुड़े रहिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






