Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/01/1200x900/Anupamaa_1_August_2026_1785576460176_1785576468941_acf48516-52af-4d2c-b934-e1d08cdf8fd0.jpgAnupamaa Spoiler: अनुपमा सीरियल का अपकमिंग एपिसोड काफी शॉकिंग रहने वाला है। अनुपमा को एक बार फिर अपनों से ही धोखा मिलेगा और कहानी में एक दिलचस्प मोड़ देखने को मिलने वाला है।
Anupamaa Spoiler Alert in Hindi: रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी शॉकिंग रहने वाला है। शनिवार के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोषू और पाखी के बहकावे में आकर माही एक शॉकिंग ऐलान करेगी। अनुपमा जब अपने घर का जिक्र कर रही होगी और बता रही होगी कि उसने लोन के लिए कागज डाल दिए हैं, तभी अचानक माही आकर उसके सामने खड़ी हो जाएगी। अनुपमा बार-बार पूछेगी कि आखिर क्या बात है? वह क्या कहना चाहती है? इस सवाल के जवाब में माही काफी देर सोचने के बाद एक ऐसी बात कहेगी जिसे सुनकर अनुपमा ही नहीं, वहां मौजूद बाकी लोग भी सन्न रह जाएंगे।
अनुपमा करेगी समझाने की कोशिश
माही कहेगी कि वह इस कॉम्पटिशन से बैकआउट कर रही है। लीला जब कहेगी कि अगला राउंड शुरू होने वाला है तो माही कहेगी कि अगला राउंड होगा और इसके बाद आगे और भी राउंड होंगे, लेकिन वह इस टीम का हिस्सा नहीं रहेगी। माही का यह फैसला काफी शॉकिंग लग सकता है, लेकिन इससे भी ज्यादा शॉकिंग चीजें शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाई गई हैं। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा जाकर बाद में माही से इस बारे में अकेले में बात करने की कोशिश करेगी। वह वजह जानने की कोशिश करेगी कि आखिर बात क्या है।
माही ने छोड़ी अनुपमा की टीम
स्पॉयलर वीडियो में दिखाया गया है कि वजह बताने की बजाए माही कहेगी कि अनुपमा को प्रेरणा पर उससे ज्यादा भरोसा है और वह उसी की सुनती-मानती है। वह कहेगी कि उसने हमेशा यही माना है कि वह टीम में अपना बेस्ट नहीं दे रही है। इससे पहले कि अनुपमा माही को समझाने की कोशिश करे, वह कहेगी कि वह इस टीम में नहीं रहेगी और प्लीज इसे इस टीम का हिस्सा होने के लिए फोर्स नहीं किया जाए। अनुपमा उसे आगे समझाने की कोशिश छोड़ देगी। लेकिन असली शॉक तो उसे अगले राउंड में लगने वाला है।
राउंड 2 में लगेगा जोर का झटका
नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अगले राउंड की शुरुआत से पहले होस्ट कहेगा कि यह सेटअप आपको देखने में काफी शॉकिंग लग सकता है, लेकिन असली शॉकिंग चीजें तो आगे होनी बाकी हैं। इसके बाद एक-एक करके अनुपमा की टीम के मेंबर्स स्टेज पर आना शुरू होंगे और फिर उसके बाद अनुज कैफे की टीम स्टेज पर आएगी। यहीं पर असली शॉक लगेगा। माही अनुपमा की टीम से निकल कर प्रेम की टीम में चली गई होगी। वह अब ‘लव यू जिंदगी कैफे’ के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाली है, क्योंकि वह अनुपमा की टीम के सभी सीक्रेट और उनकी रणनीति जानती है। क्या माही अनुपमा की टीम की विभीषण साबित होगी? यह तो वक्त ही बताएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




