Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट की ग्रीन आपेनिंग, सेंसेक्स 119 अंक ऊपर...

Stock Market Today: शेयर मार्केट की ग्रीन आपेनिंग, सेंसेक्स 119 अंक ऊपर 74648 पर खुला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर बाजार की शुरुआत आज अच्छी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने शतकीय शुरुआत की है। यह 119 अंकों की बढ़त के साथ 74648 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने आज के कारोबार की शुरुआत 23 अंक ऊपर 23352 के लेवल से की।

Stock Market Today 8:25 AM: भारतीय शेयर बाजार आज यानी 23 सितंबर, बुधवार को सपाट या फिर गिरावट के साथ शुरुआत कर सकता है। गिफ्ट निफ्टी 23,337 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 57 अंक नीचे है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे तेल में नरमी और एशियाई बाजारों में तेजी घरेलू बाजार को थोड़ा सहारा दे सकती है।

बता दें मंगलवार को बाजार ने पिछले दिन की बढ़त गंवा दी। टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल और FMCG शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में आए। निफ्टी 0.36 प्रतिशत गिरकर 23,329 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.44 प्रतिशत यानी 329 अंक गिरकर 74,529 पर बंद हुआ। हालांकि, कारोबार के दौरान बाजार ने निचले स्तर से कुछ रिकवरी की। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के लिए अहम स्तर

सेंसेक्स के लिए 75,000 का स्तर मजबूत रेजिस्टेंस बन गया है। यहीं से बिकवाली आई और डेली चार्ट पर बेयरिश कैंडल बनी। RSI 35.51 और इसका मूविंग एवरेज 33.17 है, यानी मोमेंटम कमजोर है। अनुमान है कि सेंसेक्स 74,000 से 75,000 की रेंज में रह सकता है। 74,000 से 74,200 के ऊपर टिकने पर 74,800 से 75,000 तक रिकवरी की कोशिश हो सकती है। नीचे टूटने पर बिकवाली बढ़ सकती है।

निफ्टी का अनुमान

निफ्टी 50 ने डेली चार्ट पर बेयरिश एंगल्फिंग पैटर्न बनाया है, जो तेजी कमजोर होने का संकेत है। एनालिस्ट्स के मुताबिक, निफ्टी के लिए तुरंत सपोर्ट 23,300 पर है। यह टूटा तो निफ्टी 23,000 तक फिसल सकता है। ऊपर 23,400 पर रेजिस्टेंस है। इसे पार करने पर 23,600 और उससे ऊपर की चाल बन सकती है।

क्या हैं ग्लोबल संकेत

अमेरिकी बाजार: अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिश्रित रहे। डॉऊ जोन्स करीब 200 अंक गिरा, S&P 500 सपाट बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.5 प्रतिशत चढ़कर नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ, जबकि नैस्डैक 100 लगातार पांचवें दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। टेक शेयरों में खरीदारी रही, लेकिन फाइनेंशियल शेयरों में कमजोरी से डॉऊ पर दबाव आया।

एशियाई बाजार: एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.94 प्रतिशत चढ़कर 7,153 पर खुला, जबकि कोस्डैक 0.84 प्रतिशत बढ़ा। ताइवान का TAIEX 48,205 पर मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। जापान में छुट्टी के कारण बाजार बंद रहे।

कच्चा तेल: क्रूड ऑयल में गिरावट जारी रही। WTI 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया, जबकि ब्रेंट 98.45 डॉलर के आसपास रहा। अमेरिका-ईरान बातचीत में प्रगति और सऊदी अरब की पाइपलाइन शुरू होने की उम्मीद से तेल नरम हुआ।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN