Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट की रेड ओपनिंग, सेंसेक्स 153 अंक नीचे...

Stock Market Today: शेयर मार्केट की रेड ओपनिंग, सेंसेक्स 153 अंक नीचे 74182 पर खुला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Share Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट रेड जोन में खुलने के चंद मिनट बाद ही ग्रीन हो गया। बीईएल, इटरनल, बजाज फाइनेंस, रिलायंस जैसे शेयरों में तेजी के चलते सेंसेक्स की बत्ती ग्रीन है। अभी यह 65 अंक ऊपर 74402 के लेवल पर है।

Share Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की ओपनिंग आज गुरुवार 17 सितंबर को रेड जोन में हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 153 अंक नीचे 74182 पर खुला। दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 22 अंकों के नुकसान के साथ 23195 के लेवल पर खुला।

Stock Market Today 8:00 AM: भारतीय शेयर बाजार के लिए गुरुवार, 17 सितंबर का कारोबार वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच अहम रहने वाला है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को ब्याज दर में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी। यह तीन साल में पहली बढ़ोतरी है। फेड ने दर को बढ़ाकर 3.75% से 4% की रेंज में कर दिया है और संकेत दिया है कि इस साल एक और बढ़ोतरी हो सकती है।

गिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत?

आज सुबह के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी करीब 23,234 के स्तर पर था। यह बुधवार को निफ्टी 50 के 23,217 के बंद स्तर से करीब 17 अंक ऊपर है। इससे भारतीय बाजार में बहुत कमजोर शुरुआत के बजाय शुरुआती कारोबार में सीमित उतार-चढ़ाव के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी फेड के सख्त रुख के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव रह सकता है।

बुधवार को कैसा रहा बाजार?

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने पिछली गिरावट के बाद वापसी की थी। निफ्टी 50 करीब 99 अंक यानी 0.43% चढ़कर 23,217 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 332 अंक यानी 0.45% की बढ़त के साथ 74,336 पर पहुंच गया।

बैंकिंग, FMCG और ऑटो शेयरों में खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया, जबकि हाल की तेजी के बाद IT शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली।

Fed के फैसले का बाजार पर असर

अमेरिकी फेड ने महंगाई को देखते हुए ब्याज दर बढ़ाने का फैसला किया है। फेड के आधिकारिक बयान के मुताबिक अमेरिका में महंगाई अभी भी ऊंची है और मौद्रिक नीति का लक्ष्य इसे 2% के स्तर तक वापस लाना है।

फेड के सितंबर के अनुमान में भी इस साल के अंत तक एक और दर वृद्धि की संभावना का संकेत मिलता है। इस फैसले के बाद अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती देखने को मिली, जिससे उभरते बाजारों पर दबाव बढ़ सकता है।

वॉल स्ट्रीट का हाल

अमेरिकी बाजार में फेड के फैसले के बाद शुरुआती बढ़त टिक नहीं सकी। एसएंडपी 500 करीब 0.4% गिरा, डॉऊ जोंस 1.2% नीचे बंद हुआ, जबकि नैस्डैक कंपोजिट में मामूली गिरावट रही। फेड के आगे भी दरें बढ़ाने के संकेतों से निवेशकों में सतर्कता बढ़ी।

एशियाई बाजारों का रुख

एशियाई बाजारों में सुबह का कारोबार पूरी तरह एकतरफा नहीं रहा। जापान का निक्केई 225 और दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में बढ़त में रहे। ताजा उपलब्ध बाजार आंकड़ों में निक्केई करीब 0.21% और कोस्पी करीब 0.35% ऊपर था।

सेंसेक्स के लिए अहम लेवल

तकनीकी विश्लेषकों के मुताबिक सेंसेक्स के लिए 74,000 के आसपास का स्तर अहम सपोर्ट है। इसके ऊपर टिकाव बाजार को संभालने में मदद कर सकता है, जबकि 74,500 के ऊपर मजबूती आने पर 74,800-75,000 की तरफ तेजी की संभावना पर नजर रहेगी। दूसरी ओर, 74,000 के नीचे कमजोरी बढ़ने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है।

निफ्टी 50 में 23,200 अहम

निफ्टी के लिए 23,200 का स्तर महत्वपूर्ण है। 23,300 तत्काल रेजिस्टेंस के तौर पर देखा जा रहा है। इसके ऊपर मजबूती मिलने पर 23,500 की तरफ रिकवरी की संभावना बन सकती है, जबकि 23,200 के नीचे कमजोरी फिर बढ़ सकती है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN