Home rss business hindi Stock Market Today: RBI MPC के फैसले से पहले बाजार में गिरावट,...

Stock Market Today: RBI MPC के फैसले से पहले बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक से अधिक लुढ़का

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 102 अंकों की गिरावट के साथ 72956 के लेवल पर खुला
  • जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 85 अंकों के नुकसान के साथ आज के दिन के कारोबार की शुरुआत 22,690 के लेवल से की

Stock Market Today Live 9:15 AM:आरबीआई की मौद्रिक नीति के ऐलान से पहले आज शेयर बाजार का मूड उखड़ा हुआ है। सेंसेक्स 439 अंक नीचे 72628 पर है। जबकि, निफ्टी 165 अंक नीचे 22610 पर। सेंसेक्स पर केवल एयरटेल और टेक महिंद्रा ही हरे निशान पर हैं।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज यानी बुधवार, 7 अक्टूबर को RBI MPC के फैसले से पहले गिरावट के साथ खुल सकता है। गिफ्ट निफ्टी ने भी नेगेटिव शुरुआत का संकेत दिया है। वहीं एशियाई बाजारों ने भी आज लगातार बढ़त का सिलसिला तोड़ते हुए निचले स्तर पर कारोबार शुरू किया है। हालांकि, अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स मंगलवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे।

एक्सपर्ट की क्या राय है?

HST वेल्थ के फाउंडर और CEO हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, “भारतीय शेयर बाजार कमजोरी के साथ खुल सकता है, गिफ्ट निफ्टी 22,780 के आसपास है। अमेरिकी बाजार में रिकॉर्ड ऊंचाई वैश्विक माहौल के लिए सहारा दे रही है, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड लगातार ऊंची बनी हुई है और आज RBI की पॉलिसी के फैसले से पहले सतर्कता के कारण जोखिम लेने की इच्छा कम बनी हुई है।”

मंगलवार को कैसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली। यह लगातार दूसरा दिन था जब बाजार में बढ़त दर्ज हुई। कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने, बैंकिंग शेयरों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार खरीदारी से निवेशकों का भरोसा बढ़ा। सेंसेक्स 685 अंक यानी 0.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,067 पर और निफ्टी 220 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,776 पर बंद हुआ।

घरेलू बाजार के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत

गिफ्ट निफ्टी: GIFT Nifty आज लगभग 22,760.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 35 अंक नीचे है। यह भारतीय बाजार की नेगेटिव शुरुआत का संकेत दे रहा है।

अमेरिकी बाजार: अमेरिका के बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार, 6 अक्टूबर को बढ़त के साथ बंद हुए। S एंड P 500 अगस्त के बाद पहली बार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि नैस्डैक ने रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी रखा।

डॉऊ जोन्स 253 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,521 पर बंद हुआ, जबकि, S एंड P 500 ने 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ लगातार चौथे दिन बढ़त बनाई और पहली बार 7,800 के ऊपर बंद हुआ। दूसरी नैस्डैक कंपोजिट सोमवार को रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ और मंगलवार को भी नए शिखर पर पहुंचा।

एशियाई बाजारों का हाल

जापान: निक्केई 225 लगभग सपाट खुला, जबकि टॉपिक्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत बढ़ा।

दक्षिण कोरिया: तेल की कीमतों और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से चिंता कम हुई, लेकिन टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से कोस्पी 77 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरकर 6,864 पर खुला।

ताइवान: TAIEX इंडेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN