Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 72500 और निफ्टी...

Stock Market Today: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 72500 और निफ्टी 22600 के पार खुला

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 72508 के लेवल पर खुला
  • जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत लगातार दूसरे दिन भी मजबूत हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 125 अंकों की बढ़त के साथ 72508 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 47 अंक ऊपर 22603 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 6 अक्टूबर यानी आज मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी करीब 22,663 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले निफ्टी फ्यूचर्स बंद स्तर से करीब 81 अंक ऊपर है। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर तेजी और अमेरिकी बाजारों के सकारात्मक प्रदर्शन से घरेलू बाजार की ओपनिंग को सपोर्ट मिल सकता है।

शॉर्ट टर्म के लिए खरीदने के लिए टॉप स्टॉक

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के विष्णु कांत उपाध्याय और चॉइस ब्रोकिंग के हितेश टेलर अगले 1-2 सप्ताह के लिए 6 स्टॉक खरीदने की सलाह दिए हैं।

1. आजाद इंजीनियरिंग: ₹2,927 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹3,280 और ₹3,350, स्टॉप लॉस: ₹2,660

2.किर्लोस्कर ऑयल इंजन: ₹2,244 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹2,520 और ₹2,650, स्टॉप लॉस: ₹2,025

3. आदित्य इन्फोटेक: ₹3,990 में खरीदें, टार्गेट कीमतें: ₹4,400 और ₹4,480, स्टॉप लॉस: ₹3,592

4.थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज: ₹542 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹600, स्टॉप लॉस: ₹515

5. कार्बोरंडम यूनिवर्सल: ₹1,267 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹1,400, स्टॉप लॉस: ₹1,200

6. मिश्र धातु निगम (मिधानी): ₹440 में खरीदें, टार्गेट प्राइस: ₹475, स्टॉप लॉस: ₹420

कच्चे तेल से बाजार को राहत

बाजार के लिए सबसे अहम सकारात्मक संकेत कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है। WTI क्रूड करीब 89-90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है। मिडिल ईस्ट से कच्चे तेल की सप्लाई में सुधार के संकेत और इमरजेंसी रिजर्व जारी करने की योजना से तत्काल सप्लाई संकट की चिंता कुछ कम हुई है।

सोमवार को चढ़ा था बाजार

भारतीय बाजार में हाल की गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया। सेंसेक्स 472 अंक यानी 0.66 प्रतिशत चढ़कर 72,382 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि, निफ्टी 133अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555 पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स ने दिन में 72,631.93 का हाई लेवल भी टच किया।

ग्लोबल मार्केट से क्या मिल रहे संकेत

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी बाजार में सोमवार को AI शेयरों की खरीदारी ने तेजी को सपोर्ट किया। डॉऊ जोंस 90 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.7 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। नैस्डैक करीब 1 प्रतिशत ऊपर और नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने में कामयाब रहा।

एशियन मार्केट का हाल: एशिया में जापान का निक्केई 225 0.22 प्रतिशत और टॉपिक्स 0.26 प्रतिशत ऊपर रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.15 प्रतिशत नीचे, जबकि कोस्डैक 1.91 प्रतिशत ऊपर रहा।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN