Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Stock Market Today: सेंसेक्स तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72738 पर पहुंच गया है
- सेंसेक्स के उलट निफ्टी की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर है
Stock Market Today Live 9:30 AM: सेंसेक्स तेजी का दोहरा शतक लगाकर 209 अंक ऊपर 72738 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स को इस लेवल तक पहुंचाने में टीसीएस (2.33%), टेक महिंद्रा (1.80%) इंडिगो (1.60%) और एचीएलटेक (1.60%) का हाथ है। सेंसेक्स के उलट निफ्टी की चाल कमजोर है और 15 अंक नीचे 22699 पर है।
Stock Market Today Live 9:20 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ 72441 के लेवल पर खुला। हालांकि, 5 मिनट बाद ही 98 अंकों की तेजी के साथ 72628 पर पहुंच गया। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 22665 पर खुलकर 22728 तक पहुंचा और अब 9 अंक नीचे 22707 पर है।
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 30 सितंबर को कारोबार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। गिफ्ट निफ्टी के संकेतों से घरेलू बाजार में हल्की कमजोरी के साथ शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, एशियाई बाजारों में शुरुआती तेजी से भारतीय बाजार को कुछ सपोर्ट मिल सकता है। निवेशकों की नजर कच्चे तेल की कीमतों, वैश्विक बॉन्ड यील्ड और विदेशी बाजारों के संकेतों पर रहेगी।
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरा बाजार
मंगलवार, 29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र गिरावट रही। निफ्टी 50 करीब 0.42 फीसदी गिरकर 22,683 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 0.40 फीसदी की गिरावट के साथ 72,480 के आसपास रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली।
गिफ्ट निफ्टी से क्या संकेत?
बुधवार सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 22,800 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 29 अंक नीचे था। इससे भारतीय बाजार में सपाट से हल्की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, शुरुआती संकेत पूरे दिन के बाजार रुख की गारंटी नहीं देते। कारोबार के दौरान घरेलू और वैश्विक संकेतों के आधार पर दिशा बदल सकती है।
निफ्टी के लिए 22,600 का स्तर बेहद अहम
निफ्टी 50 मंगलवार को अपने 200-वीक मूविंग एवरेज के करीब पहुंच गया। यह स्तर करीब 22,600 पर है। कोविड संकट के बाद पहली बार निफ्टी इस महत्वपूर्ण साप्ताहिक औसत के इतने करीब आया है।
एलकेपी सिक्योरिटिज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे के मुताबिक, 22,600 निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट है। यदि इंडेक्स इस स्तर के ऊपर टिकता है तो ऊपरी स्तरों की ओर रिकवरी की कोशिश हो सकती है। वहीं 22,600 के नीचे निर्णायक ब्रेक बाजार में और तेज करेक्शन का संकेत दे सकता है। ऊपर की तरफ 22,800 तत्काल रेजिस्टेंस है।
सेंसेक्स में 72,000-72,200 का सपोर्ट जोन
सेंसेक्स के लिए भी 72,000-72,200 का स्तर महत्वपूर्ण रहेगा। सेंसेक्स का शॉर्ट टर्म स्ट्रक्चर फिलहाल साइडवेज से कमजोर बना हुआ है। अगर सेंसेक्स 72,000-72,200 के सपोर्ट जोन के ऊपर बना रहता है तो 72,700 से 73,000 की तरफ रिकवरी की संभावना बन सकती है। इसके विपरीत 72,000 के नीचे निर्णायक कमजोरी बाजार पर दबाव बढ़ा सकती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




