Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 431 और...

Stock Market Today: शेयर मार्केट की गिरावट पर ब्रेक, सेंसेक्स 431 और निफ्टी 110 अंक ऊपर खुला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सेंसेक्स 431अंकों की बढ़त के साथ 72341 पर खुला
  • जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 22532 पर खुलने में कामयाब रहा

Stock Market Today Live 9:20 AM: सेंसेक्स अभी 435 अंक ऊपर 72345 पर है। बजाज फाइनेंश के शेयर 3.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 980.45 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टेट बैंक के शेयर भी सेंसेक्स टॉप गेनर में हैं। इनमें 1.35 प्रतिशत की तेजी है। बजाज फिनसर्व भी 1.45 प्रतिशत ऊपर 1755 रुपये पर पहुंच गया है। इटरनल 1.28 प्रतिशत नीचे 309.50 रुपये और सनफार्मा 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1786.65 रुपये पर है।

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की गिरावट पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 431अंकों की बढ़त के साथ 72341 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 22532 पर खुलने में कामयाब रहा।

Stock Market Today 8:25 AM : आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुल सकता है, क्योंकि GIFT Nifty ने सोमवार, 5 अक्टूबर को सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है। दूसरी ओर आज एशियाई बाजारों में रैनक थी, जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स हरे निशान में बंद हुए थे।

सेंसेक्स-निफ्टी पिछले 8 हफ्तों से गिर रहे

भारतीय शेयर बाजार ने लगातार आठवें हफ्ते अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा। बेंचमार्क इंडेक्स लगातार बिकवाली के दबाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सुधार की राह पर रहे। पूरे हफ्ते बाजार दबाव में रहे। पिछले सोमवार को सेंसेक्स 1.52% गिरा, फिर अगले दो सेशन में हल्की गिरावट आई और गुरुवार को यह 0.79% और लुढ़क गया। कुल मिलाकर, पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,670 अंक गिरकर 71,909 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3% से ज्यादा गिरकर 22,421 पर बंद हुआ।

क्या हैं सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्टी निफ्टी लगभग 22,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 50 अंक ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स के सकारात्मक खुलने का संकेत देता है।

एशियन मार्केट: जापान का निक्केई 225 करीब 2% चढ़ा, जिसमें टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की बढ़त ने अगुवाई की, जबकि ब्रॉडर टॉपिक्स 0.79% बढ़ा। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार आज, 5 अक्टूबर 2026 को नेशनल फाउंडेशन डे के सब्स्टिट्यूट हॉलिडे के चलते बंद है।

अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन: अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स रविवार शाम को लगभग सपाट रहे, क्योंकि निवेशक ऊंची ट्रेजरी यील्ड को लेकर चिंतित बने हुए थे और फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहे थे, ताकि अगले ब्याज दर फैसले के संकेत मिल सकें।

शुक्रवार को डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 250 अंक यानी 0.5% चढ़कर 51,176 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 0.7% बढ़कर 7,722 और नैस्डेक कंपोजिट 1.2% चढ़कर 27,190 पर बंद हुआ, सेशन के दौरान यह रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छू गया था।

कच्चा तेल: कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड में गिरावट थी। यह 101.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 66 सेंट टूटकर 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।

सोने की कीमतें: सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की तेजी देखने को मिली। पिछले सप्ताह जून के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद निवेशकों ने अमेरिकी रोजगार बाजार के कमजोर आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के असर का आकलन किया। गोल्ड करीब 4,150 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोने की कीमत में 3.4 फीसदी की गिरावट आई थी। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में सितंबर में नॉन-फार्म पेरोल में सिर्फ 29,000 की बढ़ोतरी हुई। यह ब्लूमबर्ग सर्वे में शामिल अर्थशास्त्रियों के सभी अनुमानों से कम रही।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN