Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक...

Stock Market Today: शेयर मार्केट में गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 23000 के नीचे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सेंसेक्स 530 अंकों के नुकसान के साथ 74197 पर आ गया है
  • जबकि, निफ्टी 169 अंक नीचे 22976 पर आ गया है
  • सेंसेक्स में एक्सिस बैंक 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर है
  • जबकि, स्टेट बैंक 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर

Stock Market Today Live 9:28 AM: घरेलू शेयर मार्केट अब पूरी तरह गिरावट की पटरी पर है। सेंसेक्स 530 अंकों के नुकसान के साथ 74197 पर आ गया है। जबकि, निफ्टी 169 अंक नीचे 22976 पर आ गया है। सेंसेक्स में एक्सिस बैंक 4.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर है। जबकि, स्टेट बैंक 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ टॉप गेनर।

Stock Market Today Live 9:16 AM: शेयर बाजार की शुरुआत आज सतर्क हुई है। हालांकि, घरेलू शेयर मार्केट खुलते ही चंद सेकेंड में लाल निशान पर आ गया। बीएसई का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 120 अंकों की तेजी के साथ 74849 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई के निफ्टी ने महज 4 अंक ऊपर 23150 के लेवल से सोमवार के कारोबार की शुरुआत की। चंद सेकेंड बाद ही सेंसेक्स 173 अंक नीचे 74555 पर आ गया।

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज 19 अक्टूबर को सतर्क रहने की संभावना है। गिफ्ट निफ्टी ने शुरुआती संकेत में मिलाजुला रुख दिखाया है। गिफ्ट निफ्टी 23,117 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले क्लोज से करीब 2.20 अंक यानी 0.01 प्रतिशत नीचे था। यानी बाजार की शुरुआत बड़ी हलचल के बिना हो सकती है।

दूसरी ओर एशियाई बाजारों में सोमवार को कमजोरी देखने को मिली। अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स में भी मिलाजुला रुख रहा। डॉऊ फ्यूचर्स नीचे थे, जबकि S&P 500 और नस्डैक फ्यूचर्स में हल्की बढ़त दिखी।

क्रूड की ऊंची कीमतें बनीं चिंता का कारण

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय बाजार पूरे दिन सतर्क रह सकता है। क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार ऊंची बनी हुई हैं और भू-राजनीतिक अनिश्चितता भी बाजार के लिए चिंता का विषय है। WTI क्रूड करीब 97–98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट 108 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर है। ऐसे में एनर्जी से जुड़े सेक्टरों पर दबाव बन सकता है। क्रूड की मजबूती रुपये पर भी भारी पड़ सकती है।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत

वॉल स्ट्रीट: अमेरिकी फ्यूचर्स में रविवार शाम को मिलाजुला रुख रहा। डॉऊ जोन्स 0.55 प्रतिशत गिरकर 51,891पर था। एस एंड पी 500 फ्यूचर्स 20–25 अंक ऊपर थे, लेकिन सप्ताह के दौरान यह इंडेक्स करीब 2 प्रतिशत गिरा। नस्डैक फ्यूचर्स करीब 250 अंक चढ़े थे, जबकि नस्डैक 2.19 प्रतिशत गिरकर 26,128.13 पर रहा। पिछले सप्ताह टेक्नोलॉजी शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई थी।

एशियाई बाजार: दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट रही। यह 179 अंक यानी 3.17 प्रतिशत गिरकर 5,488 पर खुला। कोस्डैक 0.93 प्रतिशत नीचे था। जापान का निक्केई 225 शुरुआत में 0.77 प्रतिशत गिरकर 64,819 पर खुला और बाद में 1.73 प्रतिशत गिरकर 64,194 तक आ गया। ताइवान का ताइएक्स इंडेक्स 1.42 प्रतिशत गिरकर 46,440 पर कारोबार कर रहा था।

पिछले सप्ताह बाजार में रही तेजी

पिछले शुक्रवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। यह लगातार दूसरा सत्र था जब बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 413 अंक यानी 0.56 प्रतिशत चढ़कर 74,729 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में 148.80 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 23,146.15 पर बंद हुआ। निफ्टी ने 23,100 का स्तर फिर से हासिल कर लिया। पूरे सप्ताह की बात करें तो सेंसेक्स 3.11 प्रतिशत और निफ्टी 2.78 प्रतिशत मजबूत हुए।

सेंसेक्स का आउटलुक

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वाइस प्रेसीडेंट टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता के मुताबिक, सेंसेक्स का रुख साइडवेज से बुलिश तक है। साप्ताहिक रिकवरी और मोमेंटम इंडिकेटर्स में सुधार से बाजार को सहारा मिल रहा है।

अगर सेंसेक्स 73,900–74,100 के ऊपर टिकता है, तो ऊपर की ओर रुख बना रह सकता है और सूचकांक 75,000–75,300 के रेजिस्टेंस जोन की ओर बढ़ सकता है। इस जोन के ऊपर मजबूत ब्रेकआउट आने पर नई खरीदारी दिख सकती है। वहीं, रेजिस्टेंस पार न होने पर बाजार कंसोलिडेशन या प्रॉफिट बुकिंग की ओर जा सकता है। नए पोजीशन लेने से पहले कीमतों की चाल और ओपन इंटरेस्ट पर नजर रखनी चाहिए।

निफ्टी का आउटलुक

चॉइस ब्रोकिंग के अनुसार, निफ्टी ने 200-सप्ताह EMA और बढ़ती ट्रेंडलाइन सपोर्ट से अच्छी रिकवरी की है। इससे शॉर्ट टर्म आउटलुक में सुधार हुआ है। साप्ताहिक कैंडल बुलिश है, लेकिन निफ्टी अभी 50-सप्ताह EMA को फिर से हासिल नहीं कर पाया है। अगर सूचकांक तुरंत रेजिस्टेंस जोन के ऊपर टिकता है, तो रिकवरी मजबूत हो सकती है। हालांकि, हालिया सपोर्ट बेस के ऊपर बने रहना जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN