Home rss business hindi Stock Market Today: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, चंद मिनट में 5...

Stock Market Today: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, चंद मिनट में 5 लाख करोड़ डूबे

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today Live:  सेंसेक्स 366 अंक नीचे 73343 के लेवल पर खुला
  • जबकि, एनएसई का निफ्टी ने 123 अंकों के नुकसान के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 22688 के लेवल से की
  • चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 643 अंक लुढ़क गया और निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगा दिया

Stock Market Today Live 9:31 AM: बाजार गिरावट की पटरी पर दौड़ रहा है। बाजार खुलने के सेंसेक्स चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 600 अंक से अधिक लुढ़का और निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगा दिया। बीएसई पर 2361 स्टॉक्स लाल हैं और 778 ही हरे। कुल 304 स्टॉक्स अपने एक साल के निचले स्तर पर आ गए हैं। जबकि, 142 स्टॉक्स में लोअर सर्किट लगा है। सेंसेक्स में केवल इटरनल की हरे निशान पर है। बाकी पावर ग्रिड से लेकर इन्फोसिस तक 29 स्टॉक्स लाल रंग में रंगे हुए हैं।

Stock Market Today Live 9:17 AM: आज गुरुवार 22 अक्टूबर को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बीएसई का सेंसेक्स 366 अंक नीचे 73343 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी ने 123 अंकों के नुकसान के साथ आज के कारोबार की शुरुआत 22688 के लेवल से की। चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 600 अंक लुढ़क गया और 73,005 तक आ गया। निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगा दिया। चंद मिनट में ही बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 456 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। यानी चंद मिनटों में ही निवेशकों के के इतनी रकम डूब गई।

गुरुवार सुबह एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट में रहा, जबकि जापान और ताइवान के बाजारों में तेजी दर्ज की गई। अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बढ़त रही, लेकिन मेटा, टेस्ला और आईबीएम के नतीजों के बाद अमेरिकी शेयर वायदा दबाव में आ गए।

एशियन मार्केट: गुरुवार को दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स शुरुआती कारोबार में 1.14% गिरकर 5,670.11 पर आ गया। इससे पहले पिछले सत्र में इसमें 3.29% की तेजी आई थी।जापान का निक्केई 225 शुरुआत में 0.13% गिरा, लेकिन बाद में संभलकर 0.22% बढ़कर 64,764.54 पर कारोबार करने लगा। ताइवान का ताइएक्स इंडेक्स भी शुरुआती कारोबार में 0.61% बढ़कर 47,175.33 पर पहुंच गया।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ा रहीं चिंता

एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सतर्कता के साथ हो सकती है और दबाव बना रह सकता है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बाजार के लिए चिंता का विषय है। डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 98 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।

कच्चे तेल की कीमतें लंबे समय तक ऊंची रहने से महंगाई बढ़ने और अर्थव्यवस्था पर दबाव पड़ने की आशंका है। इसका असर निवेशकों के भरोसे और शेयर बाजार की तेजी पर पड़ सकता है।

बुधवार को सेंसेक्स 143 अंक गिरा, निफ्टी भी फिसला

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट रही। बैंकिंग, वित्तीय और बिजली कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के साथ कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने बाजार पर दबाव बनाया। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली से भी निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 143.21 अंक यानी 0.19% गिरकर 73,709.69 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 74,682.19 के ऊपरी स्तर तक पहुंचा था, लेकिन बाद में बिकवाली बढ़ने से यह 73,229.45 तक फिसल गया।

वहीं, एनएसई निफ्टी 50 में 77.60 अंक यानी 0.34% की गिरावट आई और यह 22,811.35 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 23,120.90 तक पहुंचा, लेकिन बाद में गिरकर 22,702.85 के निचले स्तर तक आ गया।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजीत मिश्रा के मुताबिक, बाजार ने बुधवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी। शुरुआत में आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, लेकिन बाद में मुनाफावसूली और आर्थिक चिंताओं के कारण बिकवाली बढ़ गई।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी करीब 22,682 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर से लगभग 46.50 अंक यानी 0.20% नीचे था। इससे घरेलू शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे थे।

हालांकि, बाजार की शुरुआत का संकेत देने वाला गिफ्ट निफ्टी पूरे दिन के कारोबार की दिशा तय नहीं करता। घरेलू और वैश्विक घटनाक्रम के आधार पर बाजार में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

सेंसेक्स के लिए 73,200 का स्तर अहम

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्निकल रिसर्च) सचिन गुप्ता के मुताबिक, सेंसेक्स फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के कारण तेजी टिक नहीं पा रही है।

सेंसेक्स के लिए 73,500 का स्तर तत्काल सहारा है। इसके नीचे फिसलने पर 73,200 का स्तर अहम रहेगा। अगर सेंसेक्स 73,200 से नीचे जाता है, तो बाजार में कमजोरी और बढ़ सकती है। वहीं, ऊपर की ओर 74,500 से 74,650 का दायरा अहम है। इस दायरे के ऊपर मजबूती से टिकने पर बाजार में सुधार की उम्मीद बढ़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN