Home rss business hindi Tata के इस स्टॉक को बेचने की होड़, 12% गिरा दाम; किस...

Tata के इस स्टॉक को बेचने की होड़, 12% गिरा दाम; किस बात से निवेशक हुए निराश?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Tata Teleservices share price: आज शुक्रवार को टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों का दाम 12 प्रतिशत लुढ़क गया
  • कंपनी को दूसरी तिमाही में घाटा हुआ है
  • जिसका असर आज दिख रहा है

Tata Teleservices share price: दूसरी तिमाही में घाटा होने के बाद टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयरों का दाम आज शुक्रवार को 12 प्रतिशत टूट गया। कंपनी ने गुरुवार को तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। हालांकि, राहत की बात यह है कि कंपनी का घाटा सालाना आधार पर कम हुआ है। बता दें, गुरुवार को कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। लेकिन आज का दिन स्टॉक के लिए मुश्किलों भरा रहा है।

बीएसई में टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड के शेयर आज शुक्रवार को 41.24 रुपये के स्तर पर बीएसई में ओपन हुए हैं। कंपनी के शेयरों का दाम दिन में 12 प्रतिशत टूटने के बाद 33.64 रुपये के स्तर पर आ गया।

कितना हुआ कंपनी का घाटा (Tata Teleservices Q2 Results)

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान कुल 59.20 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वहीं, एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 320.82 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू पहली तिमाही में 309.65 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले कंपनी को इसी दूसरी तिमाही में 286.13 करोड़ रुपये का रेवन्यू मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Tata Teleservices Share performance)

पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयरों का दाम 34 प्रतिशत गिर चुका है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरों का रेट 53 प्रतिशत लुढ़क चुका है। 3 साल में स्टॉक का रेट 59 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल शेयरों को होल्ड रखने वाले निवेशकों को 28 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है।

पिछले कुछ साल भले ही शेयर बाजार में कंपनी के लिए चुनौती पूर्ण रहे हों लेकिन इसके बाद भी 10 सालों से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स आज के समय में प्रॉफिट में ही हैं। इस दौरान स्टॉक ने 449 प्रतिशत की छलांग लगाई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 159 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में भी अधिक ही है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN