Home मनोरंजन समाचार Theater Releases: इस हफ्ते थिएटर पर रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अक्षय...

Theater Releases: इस हफ्ते थिएटर पर रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अक्षय कुमार की होगी इस मलयालम फिल्म से टक्कर

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/neelmaFDhdffdgfhfddhtddfffdsd_1781941774156_1781941777592_fa71721a-5a70-4cc5-b2c4-b1cb072b2d87.jpg

25 और 26 जून को थिएटर में ये 5 फिल्में रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म के साथ ये मलयालम क्राइम थ्रिलर दस्तक दे रही है। जून के आखिरी हफ्ते में होने वाला है इन फिल्मों का धमाका।

जून 2026 साल का सबसे खास महीना होने वाला है। इस महीने में वरुण धवन से लेकर शाहिद कपूर तक की फिल्में रिलीज हो गई हैं। अब इस महीने के आखिरी हफ्ते में भी बड़ी फिल्मों का धमाका होने वाला है। अक्षय कुमार अपनी मल्टी स्टारर फिल्म लाने वाले हैं। इसके साथ ही साउथ और इंग्लिश फिल्मों भी आंधी चलने वाली है। मतलब इस महीने के आखिरी हफ्ते में फिल्मों का जबरदस्त धमाका होने वाला है। जानिए इस हफ्ते में कौन-कौनसी फिल्में थिएटर पर दस्तक देने वाली हैं।

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार अपनी मल्टीस्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल लेकर आ रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका था जिसे ऑडियंस ने मिलाजुला रिएक्शन दिया था। अब फिल्म देखने का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म की खासियत इसकी जबरदस्त कास्ट है। फिल्म में अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, लारा दत्ता, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपडे, कीकू शारदा, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जैसे एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है जिसका इंतजार हो रहा है। फिल्म 25 जून गुरुवार को रिलीज हो रही है।

Balaramana Dinagalu

26 जून को कन्नड़ फिल्म Balaramana Dinagalu भी रिलीज हो रही है। फिल्म एक एक्शन, क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसमें एक रोमांटिक स्टोरी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में विनोद प्रभाकर ने लीड रोल निभाया है। प्रिया आनंद, आशीष विद्यार्थी, अतुल कुलकर्णी जैसे एक्टर्स भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Ananthan Kaadu

मलयालम सिनेमा बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ समय में रिलीज हुई फिल्मों की कहानी ने ऑडियंस को हैरान कर दिया। अब एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम है Ananthan Kaadu। ये एल एक्शन, पॉलिटिकल, थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की खाने 1980 से 1990 के दशक के इर्दगिर्द रची गई है। इस फिल्म में आर्य ने अहम किरदार निभाया है। मुरली गोपी, देव मोहन, इंद्रास ने काम किया है। इस मलयालम फिल्म से ऑडियंस को उम्मीदें हैं।

नव्या चक्र

नव्या चक्र नाम की क्राइम, साइकोलॉजिकल, थ्रिलर फिल्म रिलीज होने वाली है। हिंदी फिल्म में जीतेंद्र बोहरा, कुसहर कवाले, क्षितिज पवार, प्रतीक्षा सिंह जैसे एक्टर्स नजर आएंगे।

सुपरगर्ल

सुपरगर्ल नाम की इंग्लिश फिल्म रिलीज होने जा रही है। फिल्म एक्शन और एडवेंचर से भरी हुई है। इसे इंग्लिश के साथ तेलुगू, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में मिली एलकॉक, मैथियस जैसे एक्टर्स ने काम किया है। ये एक साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN