Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/18/1200x900/Tiger_Ss_1774893441166_1774893445533_1792333392478_ruAL_d9b97384-bb0e-40ad-8e71-4f23c3920fba_bEPe.jpgबॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना में एक फैन और एक्टर के ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग हुई है। इस घटना में एक फैन और एक्टर के ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस घटना में उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक फैन के भी घायल होने की खबर है।
बाइक सवारों ने टाइगर को बनाया निशाना
बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। इस घटना में उनके ड्राइवर के घायल होने की खबर सामने आई है। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद एक फैन के भी घायल होने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने के लिए जुहू के पुष्पा पार्क इलाके के पास मौजूद थे। तभी एक बाइक पर सवाल तीन लोग वहां पहुंचे और एक्टर की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में घटनास्थल पर मौजूद एक ऑटो वाले को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचा गया है।
पुलिस ने दी टाइगर के सुरक्षित होने की जानकारी
इस मामले में पुलिस ने जानकारी दी है कि टाइगर श्रॉफ हमले में सुरक्षित हैं। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की वजह सामने नहीं आई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक्टर की कार नजर आ रही है और बैकग्राउंड में गोलियों की आवाज सुनी जा सकती है। गोलियों की आवाज आते ही चारों तरफ अफरातफरी मच जाती है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने एक्टर की गाडी पर करीब 5 राउंड फायरिंग की है। इस मामले में आधिकारिक बयान आने का इंतजार हो रहा है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित ने ली है। एक ऑडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का बता रहा है। ऑडियो में शख्स कहता है, ‘राम-राम सारे भाइयों को मैं अनिल पंडित लॉरेंश बिश्नोई का छोटा भाई। आज ये मुम्बई में टाइगर श्रॉफ का जो काम हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित और मेरा बड़ा भाई हरमन संधु लेते हैं। इसको हमने समझाया था, मगर इसको समझ नहीं आई। जो भी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में हमारे से अलग होकर काम करेगा या सलमान के साथ मिलकर काम करेगा। उसको मार देंगे हम। यह पहली और आखिरी चेतावनी है।’
ऑडिया में आगे ये शख्स कहा कि ‘यह सलमान दाऊद का हो रखा है और दाऊद नाम को हमने घर में पाल रखा है। बात सुण सलमान खान ध्यान से। अगर तुमने मेरे बड़े भाई लॉरेंस बिश्नोई व बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो तेरे घर में कुत्ते भी नहीं छोड़ेंगे। तेरे पूरे परिवार का नाश कर देंगे। यह बात माइंड में बैठा लेना। सलमान तुझे लगता है कि तू पुख्ता सुरक्षा में है। तुझे कुछ नहीं होगा। तेरी सिक्योरिटी में तेरा ऐसा हाल करेंगे कि पूरी दुनिया याद रखेगी।’
पहले भी सेलेब्स को बनाया है निशाना
बॉलीवुड एक्टर्स और सेलेब्स पर हमले की ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले सलमान खान और रोहित शेट्टी के घर पर भी फायरिंग की जा चुकी है। साथ ही कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्रिटीज को जान से मारने की धमकी मिली है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




