Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/tiger_motehr_sroff_1792389858216_rspY_1792389861852_AYO8_f4c5d9f1-c76a-401a-a577-da135a71863d_RbSZ.pngरविवार शाम को टाइगर श्रॉफ पर कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं। इस भयानक घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। अब इस पूरी घटना पर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ का रिएक्शन सामने आया है।
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ ने बेटे पर हुए हमले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि भगवान महान है। टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम 7 बजे के करीब कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां बरसाईं। घटना में एक्टर को गोली तो नहीं लगी है, लेकिन एक्टर को चोटें जरूर आई हैं। घटना के बाद आई एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्टर के सीने और हाथ में पट्टी बंधी है।
बेटे पर हुए हमले को लेकर क्या बोलीं टाइगर श्रॉफ की मां
बेटे पर हुए इस हमले के बारे में एक्टर की मां आयशा श्रॉफ ने प्रतिक्रिया दी है। एक्टर की मां से जब पूछा गया कि कि टाइगर कैसे हैं? उन्होंने थम्स अप का इशारा दिया। इंडिया टुडे से बातचीत में एक्टर की मां ने कहा- भगवान महान है।
ये भी पढ़ें: एक ने टाइगर श्रॉफ पर फायर झोंकी, दूसरे ने ड्राइवर को मारी गोली; चश्मदीद ने और क्या बताया?
एक्टर पर हुए हमले पर क्या बोले देवेंद्र फडणवीस
एक्टर पर हुए इस हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती से बात की है। उन्होंने पुलिस को इस केस में जांच तेज करने, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने और हमलावरों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में 1990 के दशक में गैंगवॉर पर लगाम लगाई गई थी। अब उसे दोबारा शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
किन धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया केस?
टाइगर श्रॉफ पर तीन अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) (हत्या की कोशिश), धारा 3(5) (समान नीयत से किया गया अपराध) और आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने दर्ज किया टाइगर के ड्राइवर का बयान
पुलिस ने इस मामले में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर फिरदौस का बयान दर्ज कर लिया है। फिरदौस के बाएं हाथ में गोली लगी है और वो नानावटी अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। इस घटना में वहां मौजूद एक ऑटो ड्राइवर भी घायल हुआ है। ऑटो ड्राइवर का इलाज कूपर अस्पताल में जारी है।
फुटबॉल खेलकर निकले थे टाइगर श्रॉफ
18 अक्टूबर को शाम 7 बजे के करीब टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी में बैठकर ग्राउंड से बाहर निकले। उनकी कार के बाहर आते ही हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की। घटना के वक्त बिग बॉस विनर करणवीर मेहरा भी फुटबॉल ग्राउंड में ही मौजूद थे।
लॉरेंस बिश्नोई ने ली है हमले की जिम्मेदारी
मीडिया से बातचीत में बिग बॉस विनर करणवीर ने कहा कि वो टाइगर श्रॉफ को लंबे वक्त से जानते हैं। उनके परिवार को भी जानते हैं। करणवीर ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ बच गए हैं। लेकिन उन्हें ड्राइवर फिरदौस के घायल होने का दुख है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।
ये भी पढ़ें: सलमान खान, रोहित शेट्टी के बाद अब टाइगर श्रॉफ, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे ये 6 सेलेब्स भी आए
लॉरेंस बिश्नोई गैंग पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड सितारों को मिलने वाली धमकियों की जिम्मेदारी ली है। साल 2024 में सलमान खान के घर पर गोलियां चली थीं। जनवरी 2026 में रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलियां चली थीं। इन दोनों घटनाओं की जिम्मेदारी भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



