Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Toxic OTT Deal: थिएटर्स में पिटने के बाद ओटीटी पर ‘टॉक्सिक’...

Toxic OTT Deal: थिएटर्स में पिटने के बाद ओटीटी पर ‘टॉक्सिक’ को तगड़ा झटका, मेकर्स खेल सकते हैं बड़ा दांव

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/10/1200x900/yut_1787702239913_1787702256361_3f6bcad2-f009-4ec4-bb46-24d92cf68f86_1791639331392_im3M_aee2357d-efc2-4818-82cb-e5dd0d7225ad_Rq7m.jpg

‘टॉक्सिक’ के साथ यश ने लंबे वक्त के बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। साथ ही फिल्म के कई बोल्ड सीन्स भी खूब चर्चा में रहे।

साउथ सुपरस्टार यश की एक्शन क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic: A Fairytale for Grown-Ups) को लेकर सोशल मीडिया पर जितना बज रहा है, ये बॉक्स ऑफिस पर उतना कमाल नहीं दिखा पाई, जितनी इससे उम्मीद की गई थी। ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस मूवी के साथ यश ने लंबे वक्त के बाद स्क्रीन पर वापसी की थी। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स नजर आए थे। साथ ही फिल्म के कई बोल्ड सीन्स भी खूब चर्चा में रहे। साथ ही ‘टॉक्सिक’ में यश के नए अवतार में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब दर्शक यह जानने का इंतजार कर रहे हैं कि यह फिल्म OTT पर कब देखी जा सकेगी।

‘टॉक्सिक’ की OTT रिलीज और प्लेटफॉर्म से जुड़ा अपडेट

123Telugu की एक रिपोर्ट के अनुसार, यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के थिएटर में रिलीज होने से पहले कई बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने मूवी के डिजिटल राइट्स के लिए लगभग 150 करोड़ रुपये की पेशकश की थी। हालांकि, अब कहा जाता है कि यश ने ज्यादा रकम पाने की उम्मीद में उन ऑफर्स को ठुकरा दिया था। खबरों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ बिना किसी पक्के OTT एग्रीमेंट के ही थिएटर में रिलीज हुई थी। इसका मतलब था कि डिजिटल डील अनिश्चित (uncertain) बनी रही, क्योंकि टीम यह देखना चाहती थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर निर्माताओं या इसमें शामिल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म द्वारा पुष्टि नहीं की गई है।

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर ‘टॉक्सिक’ झटका?

ताजा रिपोर्ट के अनुसार, ZEE5 ने ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए लगभग 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। यह रकम, फिल्म के थिएटर में रिलीज होने से पहले बताए गए 150 करोड़ रुपये के ऑफर की तुलना में काफी कम है। ऐसी भी चर्चा है कि इस डील में पेमेंट की एक शर्त जुड़ी है। रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म आधी रकम पहले दे सकता है और बाकी रकम ‘पे-पर-व्यू’ मॉडल से जुड़ी हो सकती है, जिसमें दर्शक फिल्म देखने के लिए अलग से पैसे देते हैं।

नहीं हुई पुष्टि

न तो ZEE5 और न ही फिल्म ‘टॉक्सिक’ की टीम ने इस ऑफर या इसकी शर्तों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। इसलिए यह साफ नहीं है कि दोनों पक्षों के बीच कोई समझौता हुआ है या बातचीत अभी भी चल रही है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN